3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंग्लैंड में 100 बॉल क्रिकेट खेलेंगे धोनी-कोहली और रोहित, BCCI ने दी मंजूरी!

इंग्लैंड में 100 बॉल क्रिकेट का आयोजन होना है, ऐसे में विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे दिग्गज इस लीग का हिस्सा हो सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 26 May 2018, 10:42 AM IST

DHONI AND VIRAT

इंग्लैंड में 100 बॉल क्रिकेट खेलेंगे धोनी-कोहली और रोहित, BCCI ने दी मंजूरी!

नई दिल्ली। इंग्लैंड में 2020 में प्रस्तावित 100-बाल क्रिकेट में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इन नामी खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली , महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी शामिल हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता भी मिल सकती है। अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग के बाजार को बचाने के लिए विदेशी लीगों मे अपने खिलाड़ियों को भेजने वाली बीसीसीआई इस 100-बाल टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को अनुमति दे सकती है।


भारतीय खिलाडी खेलेंगे 100 बॉल मैच
रिपोर्ट के मुताबिक, "विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और बाकी के अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के इसके पहले सीजन में हिस्सा लेने से टूर्नामेंट को काफी फायदा होगा।" BCCI अगर इन खिलाड़ियों को अनुमति दे भी देता है तो भी यह खिलाड़ी उस प्रारूप में खेलने के लिए जाए ऐसा मुश्किल ही लगता है। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का क्रिकेट शिड्यूल बहुत व्यस्त होता है और ऐसे में विदेशी लीग में खेलना मुश्किल ही लगता है।


महिला टीम को दी है विदेश में खेलने की इजाजत
इससे पहले बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इसी साल ग्रीष्मकाल में होने वाली किया सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दे दी है। महिला क्रिकट के बढ़ावे के लिए BCCI ने महिला आईपीएल के एक मैच का आयोजन भी किया था। इस प्रदर्शनी मैच में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैण्ड, वेस्ट इंडीज की महिला खिलाडियों ने भी हिस्सा लिया था। इस मैच को अच्छे दर्शक नहीं मिले थे।


क्या है 100 बॉल क्रिकेट
अप्रैल में 100-बाल क्रिकेट का प्रस्ताव आया था जिसका मकसद युवा दर्शकों को आकर्षित करना है। हालांकि इंग्लैंड के ही कुछ खिलाड़ी इस प्रारुप के खिलाफ हैं। ईसीबी के निदेशक एंड्रयू स्ट्रास ने कहा था कि यह प्रस्ताव वह 2020 में लागू करेंगे जिसका मकसद बच्चों और मांओं को ग्रीष्मकाल की छुट्टियों में खेल से जोड़ना होगा।