11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2018 : इस भारतीय खिलाड़ी ने आईपीएल के हर सीजन में जड़ा है ‘तिहरा शतक’

चेन्नई के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय सिर्फ इस एक खिलाड़ी को जाता है। जिसने लगातार हर आईपीएल सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।

2 min read
Google source verification
ipl

IPL 2018 : इस भारतीय खिलाड़ी ने आईपीएल के हर सीजन में जड़ा है 'तिहरा शतक'

नई दिल्ली। दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स हर साल की तरह इस साल भी शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंच चुकी है। चेन्नई ने खेले गए सारे 9 आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाई है। वहीं सात बार फाइनल खेला है। चेन्नई के इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय सिर्फ इस एक खिलाड़ी को जाता है। जिसने लगातार हर आईपीएल सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं।

ये खबर भी पढ़े - अय्यर के बयान पर गंभीर का सनसनीखेज खुलासा, कहा- तब तो मैं ले लेता संन्यास...

हर साल लगाया है तेहरा शतक
जी हां! चेन्नई सुपर किंग्स के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना ने हर साल आईपीएल में 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। रैना ऐसे इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने ये कारनामा किया है। पहले आईपीएल से अब तक रैना कभी आईपीएल में तेहरा शतक बनाने से नहीं चूके। रैना ने 2008 में 421, साल 2009 में 434, साल 2010 में 520, साल 2011 में 438, साल 2012 में 441, साल 2013 में 548, साल 2014 में 523, साल 2015 में 374, साल 2016 में 399, साल 2017 में 442 और साल 2018 में अब तक 413* रन बनाए हैं। इतना ही नहीं रैना आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। अगर फाइनल मुकाबले में रैना 57 रन और बना देते हैं तो वे आईपीएल इतिहास में 5000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। रैना से पीछे भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली रैना से मात्र 9 रन पीछे हैं उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 4948 रन ठोके हैं।

ये खबर भी पढ़े - फिक्स है IPL ! वायरल हो रहे इस वीडियो से लगा सनसनीखेज आरोप

5000 रन ठोकने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे
सुरेश रैना ने अब तक आईपीएल में 175 मैचों में 138.50 के स्ट्राइक रेट से 4953 रन बनाए हैं। जिसमें उनका सर्वश्रेठ स्कोर 100* रन है। रैना ने अपने आईपीएल करियर में 1 शतक और 35 अर्धशतक जड़े हैं। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल का तीसरा ख़िताब अपने नाम करने उतारेगी। चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में लगातार दो आईपीएल ख़िताब जीते हैं। चेन्नई ने साल 2010 और 2011 में आईपीएल ख़िताब जीता है।