31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विराट कोहली के अनुरोध पर धोनी ने बदला संन्यास लेने का मन! अब खेलेंगे टी20 वर्ल्ड कप

विराट कोहली ने धोनी से टी20 वर्ल्ड कप तक बने रहने की बात की है

3 min read
Google source verification
dhoni_and_kohli.jpg

,,

नई दिल्ली। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद से ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेनी की खबरें खूब जोर पकड़ रही हैं, लेकिन फिलाहल धोनी की तरफ से और चयनकर्ताओं की तरफ से ऐसी खबरों को खारिज कर दिया है। वहीं इस बीच खबर ये है कि विराट कोहली ने धोनी से ये प्रार्थना कि है कि वो अभी संन्यास के बारे में ना सोचें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ल्ड कप के बाद धोनी संन्यास लेना चाहते थे, लेकिन विराट कोहली ने उनसे अनुरोध किया कि वो अभी ऐसा ना करें और धोनी ने भी कोहली के कहने पर अपने रिटायरमेंट को टाल दिया है।

धोनी को आर्मी ट्रेनिंग से होंगे ये बड़े फायदे, जो उनके करियर को देंगे नई ऊंचाई

वर्ल्ड कप के बाद संन्यास लेने वाले थे धोनी !

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली के करीबी ने ये जानकारी दी है कि धोनी रिटायरमेंट लेने वाले थे, लेकिन विराट ने उन्हें इसके लिए रोका। धोनी ने अपने संन्यास के बारे में कुछ खिलाड़ियों को पहले ही जानकारी दे भी दी थी। चेन्नई के लिए धोनी के साथ खेलने वाले कुछ खिलाड़ी जानते थे कि वो वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले लेंगे।

मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कहा, यह उनका फैसला होगा

टी20 वर्ल्ड कप तक खेलेंगे धोनी!

जानकारी के मुताबिक, कोहली ने धोनी से संन्यास को टालने का अनुरोध करते हुए कहा कि वो ( धोनी ) अभी पूरी तरह से फिट हैं और वो अगले साल होने वाले टी20 में खेल सकते हैं। विराट कोहली ने धोनी को फिलाहल संन्यास ना लेने की बात कही और इसके लिए उन्होंने तर्क भी दिया। कोहली ने धोनी से कहा है कि धोनी की देखरेख में ऋषभ पंत पूरी तरह से जिम्मेदारी उठाने के काबिल बनें यानी और बेहतर खिलाड़ी बनें। वो चाहते हैं कि धोनी अपनी निगरानी में ऋषभ के खेल को और ज्यादा निखारें।

वेस्टइंडीज टूर से हटा धोनी का नाम, अगले 2 महीने रहेंगे पैरामिलिट्री रैजिमेंट के साथ

धोनी पर कई दिग्गजों ने बनाया संन्यास का दबाव

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज टूर के लिए ऋषभ पंत को बतौर फर्स्ट विकेटकीपर टीम में शामिल किया गया है। ऋषभ पंत तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के साथ खेलेंगे। वर्ल्ड कप के खत्म होने के बाद से ही धोनी की आलोचनाएं हो रही हैं। विश्व कप में उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने धोनी को संन्यास लेने की सलाह दी। हालांकि इस दौरान टीम के खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट ने ये फैसला खुद धोनी पर छोड़ दिया और फिलाहल माही ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। इन दो महीनों में धोनी कश्मीर में आर्मी के साथ ट्रेनिंग का हिस्सा होंगे।