विराट ने बताया वर्कलोड का मतलब
विराट ने कहा, “अगर आप मैच में शून्य पर आउट होते हो तो आप पर कोई वर्कलोड नहीं आता है, लेकिन अगर आप छह घंटे तक लगातार बल्लेबाजी करते हो तो निश्चित तौर पर आप पर वर्कलोड आएगा। विश्व कप 2019 को देखते हुए सभी खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करना हमारी जिम्मेदारी है।”विराट कोहली ने कहा, “इंग्लैंड दौरे के दौरान मुझे बैक पेन की परेशानी हुई थी, जिसके कारण मुझे आराम की सख्त जरूरत थी, ताकि मजबूत तरीके से एक बार फिर मैदान पर वापसी कर सकूं। हमें सभी खिलाड़ियों को उचित आराम देना होगा, ताकि वो मजबूती के साथ एक बार फिर टीम में वापसी करें। हम जरूरी समय पर अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने से निपटने के लिए कदम उठाने होंगे।”