नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के लंबे दौरे पर है। जहां टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है। सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने आठ विकेट के अंतर से विराट जीत हासिल करते हुए अपने सफर का शानदार आगाज किया है। अब इस सीरीज का दूसरा मैच छह जुलाई को खेला जाना है। छह जुलाई को होने वाला यह मैच कार्डिफ में खेला जाएगा। जिसके लिए टीम इंडिया कार्डिफ पहुंच चुकी है। कार्डिफ पहुंची टीम के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री और कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी दिखी। वो टीम बस में कप्तान कोहली के साथ थी। टीम बस में ली गई उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।