15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup 2022 से पहले धोनी को याद कर भावुक हुए विराट कोहली, तस्वीर शेयर कर लिखी यह बात

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक भावुक संदेश लिखा है। एक महीने का ब्रेक लेने के बाद यहां एशिया कप के लिए टीम में वापसी कर रहे कोहली ने ट्वीट किया कि एमएसडी का डिप्टी होना उनके करियर का 'सबसे रोमांचक दौर' था और यह उनके दिल में एक 'विशेष' जगह होगी।

2 min read
Google source verification
dhoni_kol.png

Virat kohli Social media post: एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। भारतीय टीम 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुक़ाबला खेलेगा। जिसके लिए टीम यूएई पहुंच चुकी है। उससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर किया है। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

एक महीने का ब्रेक लेने के बाद यहां एशिया कप के लिए टीम में वापसी कर रहे कोहली ने ट्वीट किया कि एमएसडी का डिप्टी होना उनके करियर का 'सबसे रोमांचक दौर' था और यह उनके दिल में एक 'विशेष' जगह होगी।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: रणनीति बनाने में माहिर हैं धुरंधर, पढ़ें एशिया कप के सभी 6 कप्तानों का प्रदर्शन

कोहली ने अपने ट्वीट में लिखा, "धोनी का भरोसेमंद डिप्टी बनना मेरे करियर का सबसे सुखद और रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारी हमेशा मेरे लिए खास रहेगी। 7 प्लस 18 (हार्ट साइन)।" ट्वीट में '7' और '18' धोनी और कोहली की जर्सी संख्या को बताते हैं। 33 वर्षीय कोहली, 2014 में टेस्ट कप्तान के रूप में पदभार संभालने से पहले सभी प्रारूपों में धोनी के लंबे समय तक डिप्टी थे।

कोहली 2017 में तीनों प्रारूपों में कप्तान बने। कोहली ने जर्सी नंबरों का विशेष उल्लेख '7' और '18' के रूप में '25' के साथ किया, जिस दिन 25 अगस्त को उन्होंने भावनात्मक संदेश लिखा था। ट्वीट के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर साझा की वह मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी20 विश्व कप मैच की थी, जहां कोहली ने 51 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाकर मेजबान टीम को छह विकेट से जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022 शाकिब अल हसन की कप्तानी में क्या चमकेगी बांग्लादेश की किस्मत, देखें देखें स्क्वॉड

कोहली एक महीने के ब्रेक के बाद एशिया कप की टीम में लौटे है। उन्हें इससे पहले वेस्टइंडीज के सफेद गेंद दौरे और जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के लिए आराम दिया गया था। नवंबर 2019 के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोहली ने एक भी शतक नहीं बनाया है।

अगर कोहली 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, जिसे क्रिकेट की दुनिया में 'सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता' कहा जाता है, तो वह टी20 फार्मेट में 100वां मैच खेलेंगे।