
बंगालदेश ने अबतक एशिया कप का खिताब एक भी बार नहीं जीता है।
Asia Cup 2022 Bangladesh squad: एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होने जा रहा है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के कारण एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में एक टीम जो बड़ी-बड़ी टीमों का समीकरण बिगाड़ सकती है वह है बांग्लादेश। बांग्लादेश अपना दिन होने पर बड़ी से बड़ी दिग्गज टीमों को धूल चटाने का माद्दा रखती है।
बंगालदेश ने अबतक एशिया कप का खिताब एक भी बार नहीं जीता है। लेकिन उन्होंने तीन बार 2012, 2016 और 2018 में फाइनल खेला है। 2012 में उन्हें पाकिस्तान के हाथों 2 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 2016 में उसे भारत ने 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। वहीं 2018 में भी उसे भारत के ही हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2018 में भारत ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज़ की थी और फ़ाइनल में बंगालदेश को 3 विकेट से हराया था।
बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए अपनी टीम में कई बदलाव किए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाद लिटन दास को चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। वहीं मध्यक्रम बल्लेबाज शब्बीर रहमान की अरसे बाद टीम में वापसी हुई है। वही अनुभवी मुश्फिकुर रहीम भी टी20 टीम में वापस लौटे हैं। टीम में शोरिफुल इस्लाम, मुनीम शहरियार और नजमुल हुसैन शंतो को जगह नहीं मिली है।
इस साल एशिया कप में 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, हांगकांग और अफगानिस्तान की टीम हिस्सा लेंगी। इस टूर्नामेंट के मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे, जिसकी मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास है।
बंगालदेश के मैच
बंगालदेश बनाम अफगानिस्तान - 30 अगस्त
बंगालदेश Vs श्रीलंका - 1 सितम्बर
बांग्लादेश टीम: शाकिब अल हसन (कप्तान), अनामुल हक, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोसादिक हुसैन, महमूदुल्लाह, मेहदी हसन, मोहम्मद सैफुद्दीन, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान, नासुम अहमद, शब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, इबादत हुसैन, परवेज हुसैन इमोन, नुरुल हसन, तस्कीन अहमद।
Updated on:
26 Aug 2022, 11:46 AM IST
Published on:
26 Aug 2022, 11:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.