3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा विराट कोहली का पुतला, देखें तस्वीर

भारतीय कप्तान विराट कोहली की मोम की प्रतिमा राजधानी दिल्ली के मैडम तुषाद म्युजियम में लगाई गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 6 Jun 2018, 4:54 PM IST

virat

दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगा विराट कोहली का पुतला, देखें तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैडम तुसाद दिल्ली में विश्व जगत की अन्य लोकप्रिय हस्तियों के बीच प्रवेश कर लिया है। राजधानी दिल्ली में स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय में बुधवार को कोहली के मोम के पुतले का अनावरण किया गया। कोहली का यह पुतला उन्हें बल्लेबाजी करते हुए दर्शाया गया है। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में दर्शाया गया है। हालांकि, इसमें उन्होंने हेलमेट नहीं पहना है।

कोहली को शामिल करना था जरूरी-

मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक व निदेशक अंशुल जैन ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि यहां क्रिकेट और क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रति लोगों में किस प्रकार का जुनून है। कोहली आज के क्रिकेट के स्टार हैं और विश्व भर में उनके प्रशंसकों की भरमार है। इस प्यार के बढ़ने के कारण ही मैडम तुसाद दिल्ली में शामिल करना एक जरूरी फैसला हो गया।

20 कलाकारों में मिलकर बनाया-

अंशुल ने कहा कि कोहली के पुतले के निर्माण में छह माह का समय लगा और 20 कलाकारों ने मिलकर उनके इस मोम के पुतले को तैयार किया। इसके लिए उनके 200 नाप लिए गए और कई फोटो भी खींची गई। उनका यह पोज उनकी उपलब्धियों को दर्शाता है।

कोहली ने जताई खुशी-

अंशुल ने कहा कि पुतले की एक फोटो उन्होंने कोहली को भेजी थी, जिसके देखकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बेहद खुश हुए। कोहली ने कहा, "मैं इसके लिए किए गए काम और प्रयास की सराहना करता हूं। मैडम तुसाद का मुझे चुनना जीवन का एक अतुलनीय अनुभव है। प्रशंसकों के प्यार और समर्थन का मैं आभारी हूं।

इन दिग्गजों के साथ रहेंगे कोहली-

बता दे कि इससे पहले मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर, भारत को पहली बार विश्व कप का चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव और लियोनेल मेसी की प्रतिमाएं पहले से ही म्यूजियम में मौजूद हैं। ऐसे में अब यह एक और सफलता विराट के नाम भी दर्ज हो गई है।