
फोर्ब्स ने जारी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की LIST, टॉप 100 में एक मात्र भारतीय
नई दिल्ली। फोर्ब्स मैगजीन ने बुधवार को दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची जारी की है। इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली शीर्ष के 100 एथलीटों की सूची में शामिल एक मात्र भारतीय खिलाड़ी है। इस लिस्ट में विराट कोहली 83वें स्थान पर है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में अमरिकन दिग्गज बॉक्सिर फ्लॉयड मेवेदर पहले स्थान पर बने हुए है। उनकी कमाई 1913.3 करोड़ रुपये है। इस लिस्ट में टॉप -100 में कोई भी महिला एथलीट शामिल नहीं है।
विराट कोहली की कमाई 161 करोड़-
इस लिस्ट के अनुसार विराट कोहली की कमाई 161 करोड़ है। इसमें 27 करोड़ रुपये सैलरी है, जबकि 134 करोड़ रुपये विज्ञापन की राशि है। टॉप 100 में शामिल होने वाले विराट कोहली एक मात्र भारतीय के साथ-साथ एक मात्र क्रिकेटर भी है। कमाई के मामले में बास्केटबॉल का दबदबा कायम है। बास्केटबॉल से 40 खिलाड़ी शामिल हैं, जबकि 18 अमेरिकन फुटबॉल और 14 बेसबॉल खिलाड़ी हैं।
टॉप -5 में शामिल है ये दिग्गज-
पहले नंबर पर काबिज अमरिकन बॉक्सर मेवेदर हैं। जबकि दूसरे नंबर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी हैं। मेसी की सालाना कमाई 744.2 करोड़ रुपये है। फुटबॉल के मैदान पर मेसी को कड़ी टक्कर देने वाले पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 724.2 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं मेवेदर से फाइट हारने वाले मिक्स्ड मार्शल ऑर्ट्स चैंपियन मेकग्रेगर चौथे नंबर पर हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं।
कोहली सबसे कमाऊ क्रिकेटर-
इस लिस्ट में कोहली भले ही 83वें स्थान पर हो, लेकिन क्रिकेटरों के मामले में वे सबसे ऊपर है। कोहली ने इस मायने में दुनिया के अन्य सभी किक्रेटरों को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन बता दें कि कोहली की बड़ी कमाई विज्ञापन से आता है। कोहली प्यूमा, पेप्सी, ऑडी और ओकले जैसी बड़ी कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है।
Published on:
6 Jun 2018, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.