बताते चले कि हाल ही में संपन्न हुए दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ की चुनाव में पत्रकार रजत शर्मा ने पूर्व क्रिकेटर मदन लाल को हराते हुए अध्यक्ष पद जीता था। इसके बाद से दिल्ली क्रिकेट में सुधार के लिए उद्देश्य से कई काम किए जा रहे है। दिल्ली क्रिकेट में सुधार लाया जाए, इसी इरादे के तहत यह समिति बनी है। समिति में शामिल सहवाग और गंभीर को दिल्ली क्रिकेट का भरपुर अनुभव है। जिसका फायदा दिल्ली के खिलाड़ियों को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।