नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच खेली जा रही 2 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। इस सीरीज का दूसरा मैच आयरलैंड के द विलेज मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर चोट लगने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।