1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बल्लेबाज ने सिक्स लगाकर तोड़ दिया अपनी ही कार का शीशा, वायरल हुआ खिलाड़ी का रिएक्शन

क्रिकेटर ने यह शॉट हैलीफैक्स क्रिकेट लीग में इलिंगवर्थ सेंट मैरी क्रिकेट क्लब और सॉवरबी सेंट पीटर्स क्लब के बीच हो रहे मैच में लगाया।

2 min read
Google source verification
club_cricketer.png

मैच के दौरान जब कोई क्रिकेटर सिक्स लगाता है तो उसे बहुत खुशी होती है। आपने भी सिक्स मारने के बाद बल्लेबाजों को जश्न मनाते हुए देखा होगा। हालांकि क्रिकेट में ऐसे कई उदाहरण हैं, जब किसी बैट्समैन ने सिक्स लगाया हो और बॉल बाउंड्री पर या स्टैंड पर बैठे किसी व्यक्ति को लग गई। लेकिन एक क्रिकेटर ने सिक्स लगाने के बाद खुद का ही नुकसान कर लिया। दरअसल, एक क्लब क्रिकेटर ने इतना लंबा सिक्स लगाया कि पार्किंग में खड़ी उसकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया। अब सिक्स लगाने के बाद इस क्रिकेटर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हैलीफैक्स क्रिकेट लीग में दिखा यह नजारा
दरअसल, हैलीफैक्स क्रिकेट लीग में इलिंगवर्थ सेंट मैरी क्रिकेट क्लब और सॉवरबी सेंट पीटर्स क्लब के बीच मैच हो रहा था। इस लीग में इलिंगवर्थ सेंट मैरी क्रिकेट क्लब बल्लेबाजी कर रही थी। क्लब के दो बल्लेबाज सीवेल और अली क्रीज पर थे। दोनों बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। सीवेल ने अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं अली भी ताबड़तोड़ शॉट्स लगा रहे थे। हालांकि इस दौरान अली ने शॉट लगाकर अपना ही नुकसान कर लिया।

यह भी पढ़ें— 6 साल की बच्ची का बैटिंग टैलेंट देख आनंद महिन्द्रा हुए इंप्रेस, शेयर किया वीडियो

पार्किंग में खड़ी कार का शीशा टूटा
मैच के दौरान अली 17 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक सिक्स लगाया। यह सिक्स इतना लंबा था कि बॉल हवा में उड़ते हुए मैदान के पार्किंग एरिया तक पहुंच गई। वहां कई कारें खड़ी थीं और उनमें से एक बार बल्लेबाज अली की भी थी। वह बॉल सीधी पार्किंग एरिया में खड़ी अली की कार पर जाकर गिरी। बॉल लगने से अली की कार का पिछला शीशा टूट गया।

यह भी पढ़ें— मैच में शतक जड़ने पर भारतीय क्रिकेटरों को बोनस में मिलते हैं 5 लाख रुपए, जानिए मैच फीस के बारे में

बल्लेबाज के होश उड़े
शॉट इतना लंबा और और पॉवरफुल था कि जब बॉल कार के शीशे से जाकर टकराई तो बहुत तेज आवाज आई। इस आवाज के आते ही बल्लेबाज के तो जैसे होश उड़ गए। इसके बाद बल्लेबाज ने जो रिएक्शन दिया, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बल्लेबाज सिर पर हाथ लगाकर बैठ गया। कार के शीशे के टूटने की खबर मिलने के बाद वह निराश हो गया और क्रीज पर ही बैठकर अफसोस करने लगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग