रेमन रेफर ने झटके 5 विकेट
दूसरे दिन वेस्टइंडीज ए की टीम 301/9 से आगे खेलते हुए सिर्फ एक रन जोड़कर 302 रनों पर ऑल आउट हो गई। वेस्टइंडीज ए के कप्तान शमारह ब्रूक्स 122 रन बनाकर नाबाद रहे और मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए। जवाब में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 48 ओवर में 192 रन बनाकर आउट हो गई। अंकित बावने ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाये, वहीं कप्तान करुण नायर ने 42 और 11वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये विजय शंकर ने 30 रनों की तेज़ पारी खेली। ऋषभ पंत सिर्फ 3 रन बना सके। वेस्टइंडीज ए की तरफ से रेमन रेफर ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। उनके अलावा ओशाने थॉमस ने दो और शर्मन लेविस एवं रोमारियो शेफर्ड ने एक-एक विकेट लिया।