West Indies vs India 3rd ODI all records: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला गया। इस मैच में भारत ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करेबियाई टीम को 119 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। बारिश से वधित इस मैच के हीरो शुभमन गिल थे। गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 98 रनों की नाबाद पारी खेली। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया। इसी के साथ भारत ने इस मैच में रिकार्ड्स की झड़ी लगा दी-