
वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीसरा टी20 मैच 1.30 घंटे देरी से शुरू होगा।
West Indies vs India match timing changed: वेस्टइंडीज औए भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। सोमवार को खेले गए दूसरे टी20 मुक़ाबले की तरह यह मैच भी अब देरी से शुरू होगा। इसकी जानकारी क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने दी है।
क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने पुष्टि की है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी20 मैच की शुरुआत को 1.5 घंटे पीछे कर दिया गया है ताकि दोनों टीमों को आराम करने का पर्याप्त समय मिल सके। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होना था, लेकिन अब यह रात 9:30 बजे शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- मैच की पहली गेंद पर आउट होकर रोहित ने अपने नाम किए दो शर्मनाक रिकॉर्ड
करेबियाई बोर्ड ने कहा, 'सोमवार को मैच काफी देरी से शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों टीमों ने मंगलवार को खेले जाने वाले मैच को देरी से शुरू करने के लिए सहमति जताई। ताकि खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम मिल सके। इसके बाद दोनों को फ्लोरिडा में भी बैक टू बैक मैच खेलने हैं।'
सोमवार को खेला गया दूसरा टी20 मैच समय पर शुरू नहीं हुआ था। यह मैच तय समय से तीन घंटे देरी से शुरू हुआ था। मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे से शुरू होना था। लेकिन उसे रात 10 बजे कर दिया गया। इसकी बड़ी वजह यह थी कि खिलाड़ियों का सामान और किट जिस प्लेन से आ रही थी वह देरी से आया। टीम का सामान त्रिनिदाद से सेंट किट्स पहुंचने में काफी देरी हुई। जिसके चलते मैच देरी से शुरू हुआ। मैच को दो बार पोस्टपॉन करना पड़ा। पहले 8 से 10 और फिर 11 बजे मैच शुरू हुआ।
यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
बता दें आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों को अब भी अमेरिका का वीजा नहीं मिला है। आखिरी दो मैच 6 और 7 अगस्त को फ्लोरिडा में खेले अजयेंगे। ऐसे में अगर इन खिलाड़ियों का वीजा नहीं लगता है तो भारतीय टीम को छोटे स्क्वाड के साथ आखिरी दो मैच खेलने होंगे।
Published on:
2 Aug 2022, 10:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.