3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मैच की पहली गेंद पर आउट होकर रोहित शर्मा ने अपने नाम किए दो शर्मनाक रिकॉर्ड, लिस्ट में कोहली और पंत भी शामिल

WI vs IND: ओबेद मेककॉय ने रोहित शर्मा को मैच की पहली गेंद पर आउट कर गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। यह रोहित के अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट करियर का 8वां डक था। वहीं वे पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय हैं। रोहित शर्मा से पहले केएल राहुल और पृथ्वी शॉ मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 2 Aug 2022, 10:16 AM IST

rohit_h.png

रोहित शर्मा पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए

West Indies vs India 2nd T20 Rohit Sharma: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुक़ाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्पोर्टिंग कॉम्प्लेक्स में खेला गया। इस मैच में करेबियाई टीम ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार की बड़ी वजह भारतीय बल्लेबाजी थी। जो ओबेद मेककॉय की गेंदबाजी के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पारी की पहली गेंद पर आउट हो गए और इसी के साथ उन्होंने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

भारतीय पारी की पहली गेंद पर शर्मा ओबेद मेककॉय की गेंद पर अकील होसिन को कैच दे बैठे और गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। यह रोहित शर्मा का अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 8वां डक था। यह किसी भी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा डक हैं। शर्मा के बाद सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल चार बार डक पर आउट हुए हैं। इसके अलावा आशीष नेहरा, वॉशिंगटन सुंदर, यूसुफ़ पठन, ऋषभ पंत, सुरेश रैना, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें- हरजिंदर कौर ने 71 किग्रा भार वर्ग में जीता ब्रॉन्ज, वेटलिफ्टिंग में भारत का 7वां पदक

पारी की पहली गेंद पर आउट होकर रोहित ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले केएल राहुल और पृथ्वी शॉ मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं। 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ राहुल पारी की शुरुआत करते हुए पहली गेंद पर आउट हो गए थे। वहीं 2021 में श्रीलंका के खिलाफ पृथ्वी शॉ ने यह शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़े सभी लाइव अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें

बता दें इस मैच में करेबियाई कप्तान निकलोस पूरन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांडया के 31 रनों की बदौलत 19.4 ओवर में 131 रन बनाए। जिसे वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंदबाज ओबेद मेककॉय ने 17 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं उनके लिए ब्रैंडन किंग ने सर्वाधिक 68 रनों की अर्धशतकीय पारी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंदों पर 8 चौके और 2 दो सिक्स लगाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, रवींद्र जाडेजा, आर अश्विन, हार्दिक पंड्या और आवेश ख़ान ने एक-एक विकेट चटकाए।