क्रेग ब्रैथवेट और बारिश ने मैच ड्रा पर रोका
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज के लिए क्रेग ब्राथवैट ने सबसे अधिक 59 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, शाई होप ने 39 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज ने पांच विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए और इसके साथ मैच ड्रॉ पर समाप्त हो गया। इस पारी में श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल, कासुन राजिथ ने दो-दो विकेट लिए, वहीं धनंजय को एक विकेट हासिल हुआ। वेस्ट इंडीज की टीम ने 60 ओवर बल्लेबाजी की, दिन में लगभग 25 ओवर बाकी थे तभी बारिश से खेल रोका गया।