रन मशीन के नाम से मशहूर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं। खराब फॉर्म का आलम यह है कि पिछले लगभग ढाई सालों से उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। विराट कोहली ने आखिरी बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में शतक लगाया था, तब से लेकर अब तक विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा है।
अभी हाल ही में हुई इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में भी विराट का बल्ला कुछ खास नहीं चला, जिसके चलते कई पूर्व क्रिकेटर क्रिकेटर और क्रिकेट पंडितों ने विराट को टीम से बाहर करने की मांग उठाई थी। लेकिन भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ द्वारा कोहली को काफी ज्यादा बैक किया जा रहा है। इस पर भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने अपनी राय रखी है उन्होंने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं।