
WI vs SA 2nd(Photo-ANI)
WI vs SA 2nd Test: गयाना में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 40 रन से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया है। केशव महाराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया तो पहली पारी में घातक गेंदबाजी करने वाले वियान मुल्डर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। चौथी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को जीत के लिए 263 रन बनाने थे। कैरेबियन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन आखिरी में गुडाकेस मोती और जोमेल वारिकन ने मैच बचाने की कोशिश की लेकिन महाराज और रबाडा ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
इससे पहले दूसरे दिन वेस्टइंडीज को 144 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाकर 223 रन बना लिए थे। खेल के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने कहर बरपाया और साउथ अफ्रीका के बचे हुए 5 विकेट सिर्फ 23 रन के भीतर समेट दिए। वेस्टइंडीज के लिए जेडल सील्स ने साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए और कुल मैच में 9 विकेट हासिल किए। पहली पारी में गदर मचाने वाले शमार जोसेफ को दूसरी पारी में कोई सफलता नहीं मिली, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट हासिल किए थे। साउथ अफ्रीका की पहली पारी में खाता खोले बगैर आउट होने वाले एडेन मार्करम ने अर्धशतक जमाया तो काइल वेरेन 59 रन की पारी खेली।
इससे पहले वेस्टइंडीज की पहरी पारी सिर्फ 144 रन पर ढेर हो गई। जैसन होल्डर 54 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी शमार जोसेफ ने कमाल किया और 25 रन की पारी खेली। इस दौरान टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। नांद्रे बर्गर ने 3, वियान मुल्डर ने 4 और केशव महाराज ने 2 विकेट हासिल किए। कगिसो रबाडा को भी एक सफलता मिली।
Updated on:
05 Jul 2025 03:19 pm
Published on:
18 Aug 2024 09:30 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
