10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होगा महिला क्रिकेट, ICC सीईओ ने दी जानकारी…

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में होना है। ICC ने इन्ही खेलों में महिला क्रिकेट को शामिल किए जाने के लिए आवेदन किया है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 26, 2018

australian women's cricket team

2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होगा महिला क्रिकेट, ICC सीईओ ने दी जानकारी...

नई दिल्ली।ICC ने सोमवार को जानकारी दी कि उसने महिला T20 क्रिकेट को 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स(CWG) में शामिल किए जाने के लिए आवेदन किया है। ICC के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने उठाए गए कदम की घोषणा करते हुए कहा कि महिला क्रिकेट और कॉमनवेल्थ गेम्स के बीच नई साझेदारी की पहल की जा रही है। यह निर्णय उस समय आया है जब महिला क्रिकेट गुणवत्ता, पहुंच और दिलचस्पी के मामले में तेजी से आगे की और बढ़ रहा है। हाल ही में कैरेबियन आइलैंड में महिला T20 वर्ल्ड कप का समापन हुआ है जहां पर ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया।


क्रिकेट और कॉमनवेल्थ आपस में जुड़े हैं-
डेविड रिचर्डसन ने कहा कि "क्रिकेट और कॉमनवेल्थ एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। क्रिकेट के 910 मिलियन प्रशंसक कॉमनवेल्थ देशों से आते हैं। महिला क्रिकेट और कॉमनवेल्थ गेम्स के बीच नई साझेदारी इस बात को दर्शाती है कि दोनों संगठन महिला खेलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही महिलाओं को कॉमनवेल्थ में खेल में अधिक समानता, निष्पक्षता और अवसर प्रदान करना चाहती है।"


बिर्मिंघम में होगा अगला CWG-
ICC के सीईओ ने आगे कहा कि "बर्मिंघम इस नई साझेदारी की शुरुआत के लिए सबसे बेहतर जगह है क्योंकि शहर में क्रिकेट की शानदार विरासत है। शहर के 23 प्रतिशत लोग यूके के बाहर क्रिकेट खेले जाने वाले देशों से जुड़े हैं, क्रिकेट और बर्मिंघम के बीच यह गहरे सम्बन्ध लोगों को नजदीक लाएंगे और भविष्य की पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों और प्रशंसकों को प्रेरित करेंगे। अगर इस कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का आयोजन हुआ तो हम जानते हैं कि खेलने वाली सभी टीमों को घरेलु समर्थन मिलेगा। यहां पर रेडीमेड दर्शक और इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है।"


CWG में हो चुका है क्रिकेट-
कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट का आयोजन इससे पहले केवल एक बार हुआ है। 1998 के मलेशिया खेलों में क्रिकेट का आयोजन किया गया था। इन खेलों में साउथ अफ्रीका ने स्वर्ण, ऑस्ट्रेलिया ने रजत और न्यूजीलैंड ने कांस्य पदक पर कब्ज़ा जमाया था।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग