8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASIA CUP: 7वीं बार एशिया कप का खिताब जीतने से चूकी भारतीय महिला टीम, बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक पल

WOMEN'S T20 ASIA CUP के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की महिला टीम ने भारत को मात देकर पहली बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 10, 2018

BANGL;ADESH WOMEN'S CRICKET TEAM

ASIA CUP: 7वीं बार एशिया कप का खिताब जितने से चुकी भारतीय महिला टीम, बांग्लादेश के लिए ऐतिहासिक पल

नई दिल्ली। बांग्लादेश की महिलाओं ने रोमांचक मुकाबले में छह बार के चैम्पियन भारत को हराकर रविवार को यहां टी-20 एशिया कप खिताब जीत लिया। भारत के अलावा पहली बार किसी अन्य देश ने यह खिताब जीता है। राउंड रोबिन लीग में भी भारत को हराने वाली बांग्लादेश टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाकर भारत पर तीन विकेट की जीत के साथ चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया। बांग्लादेश की टीम ने लीग मुकाबले में भारतीय टीम को मात दी थी। इससे पहले आयोजित किए गए सभी 6 एशिया कप भारत ने जीते थे।


रूमाना के आलराउंड परतदर्शन से जीता बांग्लादेश
बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सबसे अधिक 27 और रुमाना अहमद ने 23 रन बनाए। रूमाना ने यह रन 22 गेंदों में बनाए। बल्लेबाजी में दमखम दिखाने के साथ ही उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट भी झटके। इसके लिए उन्हें मन ऑफ द मैच भी चुना गया। भारत की ओर से पूनम यादव ने नौ रन देकर चार विकेट लिए जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन देकर दो सफलता हासिल की।


खराब रही थी भारत की शुरुआत
भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (7) एवं मिताली राज (11) पहले विकेट के लिए केवल 12 रन ही जोड़ सकीं। मंधाना को कप्तान सलमा खातून ने रन आउट करके भारत को पहला झटका दिया। शुरुआती झटका लगने के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट खोए और टीम को स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 32 रन हो गया।


हरमनप्रीत ने संभाला था मोर्चा
हरमनप्रीत एवं वेदा कृष्णमूर्ति (11) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी हुई। कृष्णमूर्ति को आउट करके इस साझेदारी को सलमा खातून ने तोड़ा। अंतिम ओवरों में तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी (10) एवं हरमनप्रीत के बीच में 33 रनों की साझेदारी हुई और भारत का कुल स्कोर 112 तक पहुंच पाया। हरमनप्रीत ने 42 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमे उन्होंने 7 चौके जड़े। इनिंग की आखिरी गेंद पर छः रन बटोरने के चक्कर में खतीजा तुल कुबरा की गेंद प-ार बाउंड्री पर कैच आउट हुईं हरमनप्रीत।


खदीजा-रूमाना ने झटके 2-2 विकेट
बांग्लादेश की ओर से खादिजा तुल कुबरा और रूमाना अहमद ने दो-दो विकेट लिए जबकि सलमा खातून एवं जहांआरा आलम को एक-एक विकेट मिला। बांग्लादेश के लिए उनके धीमे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। बांग्लादेशी स्पिनर्स ने गेंद को हवा दी और गेंद को सही लाइन और लेंथ से फेंका जिस कारन उन्हें सफलता मिली। उनको दो सफलताएं रन-आउट के रूप में भी मिली।