8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ASIA CUP: मंधाना-हरमनप्रीत की बदौलत पाकिस्तान को हराकर 7वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

ASIA CUP में पाकिस्तान को हरा भारतीय महिला टीम सातवीं बार फाइनल मुकाबले में, अभी तक सभी एशिया कप भारत के ही नाम रहे हैं।

2 min read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Jun 09, 2018

INDIA VS PAKISTAN

ASIA CUP: मंधाना-हरमनप्रीत की बदौलत पाकिस्तान को हराकर 7वीं बार फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

नई दिल्ली। मलेशिया में चल रहे T20 महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को लो स्कोरिंग मुकाबले में 7 विकेट से हरा फाइनल में जगह बना ली है। किनरारा अकादमी ओवल मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 7 विकेट के नुक्सान पर मात्र 72 रन ही बना सकी। रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने मैच 16.1 ओवरों में आसानी से जीत लिया। भारत ने 7वीं बार एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई हैं। भारत ने अभी तक आयोजित हुए सभी 6 एशिया कप जीते हैं।

पाकिस्तान की बल्लेबाजी
महिला पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नाहिदा खान के 18 और सना मीर के 20 रनों की बदौलत 73 रनों का टारगेट भारतीय टीम को दिया। इन दोनों के अलावा बल्लेबाजी करने उतरी 7 पाकिस्तानी खिलाड़ी 8 रनों के ऊपर नहीं बढ़ सकीं। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए एकता बिष्ट ने 4 ओवरों में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा शिखा पांडेय, अनुजा पाटिल, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

भारत ने आसानी से जीता मैच
रनों का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने जल्द ही मिथाली के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। मिथाली राज भारतीय इनिंग के पहले ही ओवर की छठी गेंद पर 0 के स्कोर पर आउट हो गईं। भारत ने अपना दूसरा विकेट दीप्ति शर्मा(0) के रूप में 5 रन के स्कोर पर खोया। इसके बाद स्मृति मंधाना(38) ने कप्तान हरमन प्रीत कौर(नाबाद 34) के साथ शानदार साझेदारी करके भारत को जीत के करीब पहुंचाया। मंधाना ने अपना विकेट 70 रन के स्कोर पर खोया, उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके लगाए। हरमनप्रीत ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई, उनकी पारी तीन चौकों से सजी थी। पाकिस्तान के लिए अमन अमीन ने 4 ओवरों में 10 रन देकर 2 विकेट झटके।


बांग्लादेश या पाकिस्तान से होगा फाइनल में मुकाबला
पाकिस्तान की टीम अभी 5 मैचों में 6 अंकों के साथ भारत के बाद दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका ने भी 5 मैच खेल लिए हैं और उसके भी 6 अंक हैं, लेकिन वह नेट रन रेट में पाकिस्तान से पीछे है। तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के भी 6 अंक हैं, लेकिन उसने अभी तक केवल 4 मैच ही खेले हैं। बांग्लादेश अगर मलेशिया के खिलाफ अपना मैच जीत जाता है तो वह पाकिस्तान की जगह अंक तालिका में ले लेगा और भारत के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगा। बांग्लादेश के फाइनल में पहुंचने की ज्यादा सम्भावना है क्योंकि मलेशिया की टीम काफी कमजोर है। आपको बता दें की बांग्लादेश इस सीरीज में भारत को एक मुकाबले में हरा चुकी है।