3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Asia Cup: कल होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

मलेशिया में जारी महिला एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 8 Jun 2018, 6:54 PM IST

ind vs pak

Women Asia Cup: कल होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान में जब भी भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होती है, तब पूरी दुनिया की निगाह उस मैच पर टिक जाती है। न केवल भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट प्रेमी बल्कि पूरी दुनिया में क्रिकेट को चाहने वाले दीवाने इस मैच का भरपुर लुत्फ उठाते नजर आते है। लंबे समय से इन दोनों देशों के बीच रिश्ता तल्ख है। जिस कारण इन पड़ोसी देशों के बीच कोई द्विपक्षीय सीरीज तो नहीं हो रही, लेकिन आईसीसी के टूर्नामेंटों में दोनों टीमें आमने-सामने होती रही है। अब एक बार फिर दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान पर एक-दूसरे को नीचा दिखाने की जबरदस्त होड़ वाली है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाना है।

महिला एशिया कप में दोनों टीमों की भिड़ंत-
मलेशिया में इस समय महिला एशिया कप टी-20 2018 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। जिसमें शनिवार को भारतीय महिला टीम का सामना पाकिस्तान की टीम से होना है। भले ही यह मैच महिला क्रिकेट टीमों के बीच हो, लेकिन जब दो चिर प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने होगी तो मुकाबला बेहद टक्कर वाला होगा। यह मैच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे से खेला जाएगा।

प्वाइंट टेबल में यहां है दोनों टीमें-
इस टूर्नामेंट में कुल आठ एशियाई टीमें भाग ले रही है। जिसमें शुरुआती जीतों के बाद भारतीय टीम प्वाइंट टेबल में शीर्ष पर बनी हुई है। दूसरे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है। इन दोनों टीमों के पास अंक तो समान ही है, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।

दोनों टीमों का अबतक का प्रदर्शन-
टूर्नामेंट में भारत की शुरुआत काफी शानदार रही थी। भारतीय टीम ने अपने पहले ही मैच में मेजबान मलेशिया को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने थाइलैंड को हराया। लेकिन तीसरे मैंच में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार झेलनी पड़ी। हालांकि इस हार के बाद श्रीलंका के साथ हुए मुकाबले को भारतीय टीम जीतने में सफल रही थी। वहीं पाकिस्तान की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने अबतक चार मुकाबले खेले है। जिसने उसे तीन में जीत और एक में हार मिली है।