
महिला प्रीमियर लीग 2023 का शुभारंभ आज, देखें पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले?
Womens Premier League 2023 Full Schedule : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का शुभारंभ आज 4 मार्च शाम 5.30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। इसके बाद पहला मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जाएगा। बता दें कि पहले सीजन में गुजरात और मुंबई के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स समेत पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों के बीच 26 मार्च तक 22 मैच खेले जाएंगे। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर रहने वाली टीम को सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल की दूसरी टीम होगी। आइये देखें पूरा शेड्यूल कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले।
आईपीएल की तरह महिला प्रीमियर लीग के सभी मुकाबलों का टीवी और डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा। टीवी पर मैचों का लाइव प्रसारण लिए वायकॉम-18 के स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स-18 1, स्पोर्ट्स-18 1HD और स्पोर्ट्स-18 खेल पर देखा जा सकेगा। इसके साथ ही मोबाइल पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जियो सिनेमा ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
देखें महिला प्रीमियर लीग का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | समय | वेन्यू |
| 4 मार्च | गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 5 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स | दोपहर 3:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 5 मार्च | यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स | शाम 7:30 | डीवाई पाटिल |
| 6 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 7 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 8 मार्च | गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 9 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 10 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 11 मार्च | गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 12 मार्च | यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 13 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 14 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 15 मार्च | यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 16 मार्च | दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 18 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स | दोपहर 3:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 18 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 20 मार्च | गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स | दोपहर 3:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 20 मार्च | मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 21 मार्च | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस | दोपहर 3:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 21 मार्च | यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
| 24 मार्च | एलिमिनेटर | शाम 7:30 बजे | डीवाई पाटिल |
| 26 मार्च | फाइनल | शाम 7:30 बजे | ब्रेबोर्न |
Updated on:
04 Mar 2023 11:03 am
Published on:
04 Mar 2023 10:51 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
