2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, जानें मुंबई और गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन

Women's Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज आज 4 मार्च से होने जा रहा है। आज खेले जाने वाले मुकाबले में सबकी निगाहें मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर तो गुजरात की कप्तान बेथ मूनी के साथ एश्ले गार्डनर पर होंगी। आइये जानते हैं गुजरात और मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन।

less than 1 minute read
Google source verification
womens-premier-league-opening-ceremony-mumbai-indians-and-gujarat-giants-probable-playing-xi.jpg

महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, जानें मुंबई और गुजरात की संभावित प्लेइंग इलेवन।

Women's Premier League 2023 : ऐतिहासिक महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। पहला मुकाबला आज 4 मार्च शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले शाम 5:30 बजे से ओपनिंग सेरेमनी होगी। ओपनिंग सेरेमनी में कृति सेनन और कियारा आडवाणी के साथ कई बॉलीवुड स्टार्स अपनी परफॉर्मेंस देंगे। आज खेले जाने वाले मुकाबले में सबकी निगाहें मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और नताली सीवर तो गुजरात की कप्तान बेथ मूनी के साथ एश्ले गार्डनर पर होंगी। आइये आपको बताते हैं कि आज के अहम मुकाबले में गुजरात और मुंबई की टीमें कौन सी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती हैं।


मुंबई की बात करें तो टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में है। उनके अलावा टीम अलावा नताली सीवर, क्लो ट्रयॉन और अमीलिया केर जैसी कई अच्छी विदेशी खिलाड़ी हैं। वहीं, पूजा वस्त्राकर के अलावा घरेलू खिलाड़ी के नाम पर काई बड़ा खिलाड़ी नहीं है। जबकि गुजरात की टीम की कमान बेथ मूनी के हाथ में होगी। उनके अलावा टीम में एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहेम, एनाबेल सदरलैंड, किम गार्थ, स्नेह राणा, मानसी जोशी और हरलीन देओल जैसी अच्छी प्लेयर्स हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमीलिया केर, हीथर ग्राहम, हेली मैथ्यूज/क्लो ट्रयॉन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, अमनजोत कौर, साइका इशाका, सोनम यादव और नीलम बिष्ट।

यह भी पढ़े - आईसीसी ने इंदौर की पिच को दिया खराब का दर्जा, तीन डिमेरिट अंक दिए

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी (कप्तान), एश्ले गार्डनर, सोफिया डंकली, किम गार्थ/एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, स्नेह राणा, मानसी जोशी, दयालन हेमलता और मोनिका पटेल।

यह भी पढ़े -IPL से कितना अलग हैं विमेंस प्रीमियर लीग, ऐसे चुना जाएगा फाइनलिस्ट

Story Loader