20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

India W vs South Africa W Live Streaming: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के 18वें मुकाबले में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, जहां भारतीय टीम अंतिम 4 का टिकट कंफर्म करना चाहेगी।

2 min read
Google source verification
team india

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- BCCI Womens)

Team India Semifinal Scenario: वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मैच मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा और इस मुकाबले में जीत का मतलब टीम इंडिया का सेमीफाइनल लगभग तय होना है। ग्रुप ए में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले स्थान पर है और उसका नेट रन रेट भी +3.97 है, जो ऑस्ट्रेलिया से बेहतर है। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, लेकिन नेट रन रेट में वह भारत से थोड़ा पीछे है, जिसकी वजह से वह दूसरे स्थान पर है।

पाक-नीदरलैंड्स को जीत का इंतजार

अंक तालिका में साउथ अफ्रीका तीसरे स्थान पर है, जिसने सिर्फ पाकिस्तान को हराया है, जबकि बांग्लादेश चौथे स्थान पर है और उसने भी सिर्फ एक मुकाबला जीता है, जिसमें उसने नीदरलैंड्स को हराया था। बाकी पाकिस्तान और नीदरलैंड्स ने कोई मुकाबला नहीं जीता है।

Women's T20 World Cup 2026 - ग्रुप A की अंक तालिका

टीममैचजीतहारNRअंकNRR
भारत22004+3.975
ऑस्ट्रेलिया22004+3.875
साउथ अफ्रीका21102-1.097
बांग्लादेश21102-1.790
पाकिस्तान20200-2.263
नीदरलैंड्स20200-2.611

एक ग्रुप से सिर्फ दो ही टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी और ये दो टीमें ऑस्ट्रेलिया और भारत हो सकती हैं। भारतीय टीम अगर साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो उसके 6 अंक हो जाएंगे। आखिरी मुकाबलों में उसे बांग्लादेश और फिर ऑस्ट्रेलिया से खेलना है। इनमें से बांग्लादेश को हराना भारतीय टीम के लिए मुश्किल नहीं होगा। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले को जीत लेती है तो उसका सेमीफाइनल लगभग कन्फर्म हो जाएगा।

कहां देखें लाइव मैच

आपको बता दें कि यह मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जिसे भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष केटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, भारती फुलमाली, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर और राधा यादव।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

Women's T20 World Cup 2026