6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women’s T20 World Cup 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में मिली श्री चरणी को जगह, जानें और कौन-कौन हुआ शामिल

Women's T20 World Cup 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत से सिर्फ श्री चरणी को जगह मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की 5 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
Women's T20 World Cup 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

Team of the Women's T20 World Cup 2026: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के फाइनल के बाद सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की बेस्ट 11 में भारत की सिर्फ श्री चरणी को जगह मिली है। टीम ऑफ द टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की 5 खिलाड़ी शामिल हैं तो खिताबी मुकाबले में हारने वाली इंग्लैंड की 3 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की भी एक एक खिलाड़ी शामिल हैं।

आपको बता दें कि भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थी। ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी टीमों से हारने के बाद भारतीय टीम का सफर पहले राउंड में ही खत्म हो गया था।

श्री चरणी ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट

टीम इंडिया के लिए श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की थी, जिसकी वजह से उन्हें टीम ऑफ द टूर्नामेंट में जगह मिली है। ऐसा करने वाली वह इस टूर्नामेंट की इकलौती भारतीय खिलाड़ी हैं। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया की 5 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जबकि पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से एक-एक खिलाड़ी को शामिल किया गया है। पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने 11 विकेट लिए थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम में जगह मिली। वहीं, साउथ अफ्रीका की मारिज़ान कैप ने ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए 8 विकेट लेने के साथ 124 रन भी बनाए।

श्री चरणी ने 5 मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए थे।आपको बता दें कि वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार खिताब जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 150 रन बनाए, जबकि 151 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में हासिल कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि दूसरी ओर इंग्लैंड के बल्लेबाज और गेंदबाज खिताबी मुकाबले में किसी भी विभाग में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर नहीं दे सके। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में इंग्लैंड की चौथी हार है। आपको बता दें कि इंग्लैंड की टीम पांच बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची है, जिसमें से एक बार उसने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता, जबकि चार बार उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

क्रमांकखिलाड़ीदेशभूमिका
1डैनी वायट-हॉजइंग्लैंडबल्लेबाज
2बेथ मूनीऑस्ट्रेलियाविकेटकीपर-बल्लेबाज
3नैट साइवर-ब्रंटइंग्लैंडऑलराउंडर
4हीदर नाइटइंग्लैंडबल्लेबाज
5एलिस पेरीऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर
6एश्ले गार्डनरऑस्ट्रेलियाऑलराउंडर
7मारिज़ान कैपदक्षिण अफ्रीकाऑलराउंडर
8जॉर्जिया वेयरहैमऑस्ट्रेलियास्पिन ऑलराउंडर
9फातिमा सनापाकिस्तानतेज गेंदबाज / ऑलराउंडर
10सोफी मोलिन्यूक्स (कप्तान)ऑस्ट्रेलियास्पिन ऑलराउंडर
11श्री चरणीभारतस्पिन गेंदबाज