6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Ishan Kishan को हटाने का दम है, तो उसे हटा दो’ , Team India के सेलेक्शन पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल

Aakash Chopra On Ishan Kishan, Sanju Samson and Rajat Patidar: भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन के साथ नाइंसाफ़ी हो रही है, साथ ही बताया कि रजत पाटीदार को क्यों टीम में जगह नहीं मिल पा रही।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 06, 2026

Sanju Samson, Rajat Patidar, Aakash Chopra YouTube, India vs England T20 2026, Ishan Kishan,

ईशान किशन और संजू सैमसन (Photo - IANS)

Aakash Chopra On Ishan Kishan, Sanju Samson and Rajat Patidar: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने साफ शब्दों में कहा कि टीम इंडिया में संजू सैमसन के साथ सही नहीं हो रहा है। बता दें कि संजू सैमसन 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे और वहां 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी रहे थे। इसके बावजूद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से उन्हें बाहर कर दिया गया, जिससे फैंस और जानकार हैरान हैं।

रजत पाटीदार को क्यों नहीं मिल रही जगह?

आकाश चोपड़ा से सवाल पूछा गया था कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार को भारतीय टी20 टीम में मौका मिलना चाहिए? इस पर उन्होंने कहा कि रजत पाटीदार बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन सवाल यह है कि उन्हें किसकी जगह टीम में लाया जाए? इस समय भारत के टॉप-3 में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे लेफ्ट-हैंडर बल्लेबाज खेल रहे हैं। ईशान किशन इस समय नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बन चुके हैं, इसलिए उन्हें हटाना नामुमकिन है। उन्होंने आगे कहा, 'अगर आपके पास ईशान को हटाने का दम है, तो उन्हें हटा दें'।

मिडल ऑर्डर में जगह बनाना बेहद मुश्किल

आकाश चोपड़ा ने टीम के मिडल ऑर्डर का पूरा गणित समझाते हुए कहा कि नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर आते हैं, नंबर 5 पर उप-कप्तान तिलक वर्मा और नंबर 6 पर शिवम दुबे खेल रहे हैं। जब आप कप्तान और उप-कप्तान को टीम से बाहर नहीं कर सकते, तो क्या आप शिवम दुबे की जगह रजत पाटीदार को खिलाएंगे? यह फैसला आसान नहीं है।

'थोड़ा इंतजार करना होगा फिर फल मिल ही जाएगा!'

उन्होंने आगे कहा कि रजत पाटीदार का समय जरूर आएगा। वह पहले भारत के लिए 3 टेस्ट और 1 वनडे खेल चुके हैं और घरेलू टी20 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर का है। लेकिन मौजूदा टीम को देखकर लगता है कि पाटीदार को अपनी बारी के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।