भारतीय टीम 1983 में वैश्विक स्तर पर कमजोर टीमों में गिनी जाती थी। विश्व कप में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम एक 'अंडरडॉग' की तरह गई थी। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि भारतीय टीम विजेता बनकर उभरेगी। खुद भारतीय टीम को भी नहीं। लेकिन, जिससे अपेक्षा कम होती है, वही इतिहास रचता है। 1983 वनडे विश्व कप में 60 ओवरों का खेला गया था। फाइनल में भारत और वेस्टइंडीज आमने-सामने थे। वेस्टइंडीज पिछले दो विश्व कप जीत चुकी थी, इसलिए भारत के लिए मैच कहीं से भी आसान नहीं था।