6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला क्रिकेटरों पर जमकर बरसा धन, मुंबई से लेकर यूपी तक, जानें सभी 5 टीमों की फुल स्क्वॉड

Women's Premier League Full Squad : डब्ल्यूपीएल के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना रही हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 कराेड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजियों ने 87 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 59.5 करोड़ रुपये खर्च किए। आइये आपको बताते हैं किस टीम ने किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा।

2 min read
Google source verification
wpl-2023-auction-check-full-squads-of-all-5-wpl-teams-mi-rcb-upw-dc-gt.jpg

मुंबई से लेकर यूपी तक, जानें सभी 5 टीमों की फुल स्क्वॉड।

Women's Premier League Full Squad : भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहे महिला प्रीमियर लीग के लिए नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नीलामी में महिला क्रिकेटरों पर जमकर धन बरसा है। डब्ल्यूपीएल के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना रही हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3.40 कराेड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। वहीं भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ 80 लाख में तो शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल ने पूरे दो करोड़ में खरीदा है। महिला प्रीमियर लीग के लिए मुंबई में हुए ऑक्शन में पांच फ्रेंचाइजियों ने 87 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 59.5 करोड़ रुपये खर्च किए। आइये जानते हैं सभी पांच टीमों की फुल स्क्वॉड क्या है?


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

स्मृति मंधाना 3.40 करोड़, ऋचा घोष 1.90 करोड़, एलिस पैरी 1.70 करोड़, रेणुका सिंह 1.50 करोड़, सोफी डेविने 50 लाख, हीथर नाइट 40 लाख, मेगन शुट 40 लाख, कनिका आहुजा 35 लाख, डेन वैन निकर्क 30 लाख, एरिन बर्न्स 30 लाख, प्रीति बोस 30 लाख, कोमल जंजाद 25 लाख, आशा शोभना रा 10 लाख, दिशा कासत 10 लाख, इंद्राणी राय 10 लाख, पूनम खेमनार 10 लाख, सहाना पवार 10 लाख, श्रेयंका पाटिल 10 लाख।

दिल्ली कैपिटल्स

जेमिमा रोड्रिग्स 2.20 करोड़, शेफाली वर्मा 2.00 करोड़, मारिजाने काप 1.50 करोड़, मेग लैनिंग 1.10 करोड़, एलिस कैप्से 75 लाख, शिखा पांडे 60 लाख, जेस जोनसन 50 लाख, लॉरा हैरिस 45 लाख, राधा यादव 40 लाख, अरुंधति रेड्डी 30 लाख, मीनू मणि 30 लाख, पूनम यादव 30 लाख, स्नेहा दीप्ति 30 लाख, तानिया भाटिया 30 लाख, टिटास साधु 25 लाख, जसिया अख्तर 20 लाख, अपर्णा मंडल 10 लाख, तारा नॉरिस 10 लाख।

मुंबई इंडियंस

नताली शिवर 3.2 करोड़, पूजा वस्त्राकर 1.90 करोड़, हरमनप्रीत कौर 1.80 करोड़, यास्तिका भाटिया 1.50 करोड़, अमेलिया केर 1 करोड़, अमनजोत कौर 50 लाख, हेले मैथ्यूज 40 लाख, क्लो ट्रायोन 30 लाख, हीथर ग्राहम 30 लाख, इसाबेल वोंग 30 लाख, प्रियंका बाला 20 लाख, धारा गुर्जर 10 लाख, हुमैरा काजी 10 लाख, जिंतिमनी कलिता 10 लाख, नीलम बिष्ट 10 लाख, सायका इशाक 10 लाख, सोनम यादव 10 लाख।

यह भी पढ़े - दूसरे टेस्ट के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन तय! टीम इंडिया से कटेगा इस दिग्गज का पत्ता

गुजरात जायंट्स

एशले गार्डनर 3.20 करोड़, बेथ मूनी 2 करोड़, जॉर्जिया वारेहम 75 लाख, स्नेह राणा 75 लाख, अनाबेल सदरलैंड 70 लाख, डायंड्रा डॉटिन 60 लाख, सोफिया डंकले 60 लाख, सुषमा वर्मा 60 लाख, तनुजा कंवर 50 लाख, हरलीन देओल 40 लाख, अश्विनी कुमारी 35 लाख, दयालन हेमलता 30 लाख, मानसी जोशी 30 लाख, मोनिका पटेल 30 लाख, सबिनेनी मेघना 30 लाख, हर्ले गाला 10 लाख, परुणिका सिसोदिया 10 लाख, शबनम शकील 10 लाख।

यूपी वारियर्स

दीप्ति शर्मा 2.60 करोड़, सोफी एक्लेस्टोन 1.80 करोड़, देविका वैद्य 1.40 करोड़, तहलिया मैकग्रा 1.40 करोड़, शबनम इस्माइल 1 करोड़, ग्रेस हैरिस 75 लाख, एलिसा हीली 70 लाख, अंजलि सरवनी 55 लाख, राजेश्वरी गायकवाड़ 40 लाख, श्वेता सहरावत 40 लाख, किरण नवगिरे 30 लाख, लॉरेन बेल 30 लाख, लक्ष्मी यादव 10 लाख, पार्शवी चोपड़ा 10 लाख, एस यशश्री 10 लाख, सिमरन शेख 10 लाख।

यह भी पढ़े -हार्दिक पांड्या आज वेलेंटाइन डे पर नताशा संग लेंगे 7 फेरे, 3 दिन तक चलेगा शादी का फंक्शन