
WPL में आज दिल्ली को हराकर वापसी करने उतरेगी आरसीबी।
DC vs RCB Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 13 मार्च को शाम 7.30 बजे से डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच घमासान होगा। दिल्ली कैपिटल्स की कमान जहां मेग लैनिंग के हाथ में होगी तो रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर की कप्तानी महिला प्रीमियर लीग की सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना करती नजर आएंगी। बता दें कि आरसीबी इस मुकाबाले को जीतकर अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। वहीं दिल्ली चौथी जीत हासिल कर प्वाइंट टेबल में खुद को मजबूत करने उतरेगी। आईये मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, जिनमें से आप खिलाड़ियों को चुनकर अपनी बेस्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।
दिल्ली की टीम एक बार फिर बड़ी जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली ने अभी तक चार में से अपने तीन मुकाबले जीते हैं और प्वाइंट टेबल में 6 अंक और +2.338 नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अभी तक जीत का खाता नहीं खोल सकी है। पिछले चार मुकाबलों में स्मृति मंधाना की टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
बेस्ट ड्रीम 11
विकेटकीपर - तान्या भाटिया, ऋचा घोष
बल्लेबाज - मेग लैनिंग (कप्तान), स्मृति मंधाना, लौरा हैरिस, जेमिमा रोड्रिग्स
ऑलराउंडर - एलिसे पेरी (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, हीथर नाइट
गेंदबाज - तारा नॉरिस, रेणुका ठाकुर
यह भी पढ़े - अहमदाबाद में तूफानी पारी खेलने वाले अक्षर पटेल के जख्मों पर किसने छिड़का नमक
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, मारिजैन कप्प, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैपसे/लौरा हैरिस, जेस जोनासेन, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), मिन्नू मणि, शिखा पांडे, राधा यादव और तारा नॉरिस।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलो की संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), डेन वैन नीकेर्क/एरिन बर्न्स, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, सहाना पवार, कोमल जंजाद और रेणुका ठाकुर।
यह भी पढ़े -टीम इंडिया को तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर अजमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर
Published on:
13 Mar 2023 11:26 am
