29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अहमदाबाद टेस्ट में तूफानी पारी खेलने वाले अक्षर पटेल के जख्मों पर किसने छिड़का नमक

IND vs AUS 4th Test : अहमदाबाद टेस्ट में अक्षर पटेल ने 113 गेंद पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से 79 रन की तूफानी पारी खेली है। हालांकि वह एक बार फिर शतक से चूक गए हैं। इसको लेकर जब अक्षर पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जले पर नमक मत छिड़किए। मैं जानता हूं कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Mar 2023, 9:46 AM IST

ind-vs-aus-4th-test-axar-patel-statement-on-his-ahmedabad-test-innings.jpg

अहमदाबाद टेस्ट में तूफानी पारी खेलने वाले अक्षर पटेल के जख्मों पर किसने छिड़का नमक।

IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 571 रन बनाए हैं। अब भारत के पास 88 रन की लीड है। भारत की ओर से जहां रन मशीन विराट कोहली ने टेस्ट में पिछले तीन साल के सूखे को खत्म करते हुए 28वां शतक जड़ा है। वहीं अक्षर पटेल ने भी 79 रन की तूफानी पारी खेली है। हालांकि वह शतक से चूक गए हैं। इसको लेकर जब अक्षर पटेल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जले पर नमक मत छिड़किए। मैं जानता हूं कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते।


अहमदाबाद में तूफानी पारी को लेकर जब अक्षर पटेल से सवाल किया गया कि क्या उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने शतक पूरा करने का मौका गंवा दिया। इस अक्षर पटेल ने हंसकर कहा कि आप जले पर नमक झिड़क रहे हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे और जानते हैं कि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते हैं। इन पारियों को बड़े स्कोर में बदलना चाहिए था। भारत के स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल ने रविवार को कहा कि वह आत्मविश्वास को आगे बढ़ा रहे हैं।

गेंद से ज्यादा बल्ले से उपयोगी

अक्षर पटेल ने कहा कि वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं और टीम के लिए योगदान देकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपना गेम खेल रहा हूं और खुद का समर्थन कर रहा हूं। मैं सिर्फ अपने आत्मविश्वास को आगे बढ़ा रहा हूं और वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। हालांकि अक्षर ने श्रृंखला में केवल दो विकेट लिए हैं, लेकिन वह निचले क्रम में बल्ले से एक उपयोगी योगदान देने में सफल रहे हैं।

यह भी पढ़े - विराट कोहली के बल्ले से आई 75वीं सेंचुरी, टेस्ट में तीन साल का सूखा खत्म

'अच्छी गेंद का सम्मान करता हूं'

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से वह टीम को मैच जीतने में मदद कर रहे थे, उससे मुझे मदद मिल रही है और मुझे अधिक आत्मविश्वास मिल रहा है। मैं खराब गेंदों पर बाउंड्री मारने की कोशिश करता हूं और अच्छी गेंदों का सम्मान कर रहा हूं। यह पूछे जाने पर कि क्या एक आक्रमणकारी के रूप में उनकी एक निर्धारित भूमिका थी, उन्होंने जवाब दिया कि मेरी इस तरह की कोई निर्धारित भूमिका नहीं थी।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया का ये स्टार ओपनर जल्द लेगा क्रिकेट से संन्यास! दुबई में शुरू किया नया बिजनेस