29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS : रन मशीन विराट कोहली के बल्ले से आई 75वीं सेंचुरी, टेस्ट में तीन साल का सूखा खत्म

Virat Kohli 75th Century : रन मशीन विराट कोहली टेस्ट में पिछले तीन साल से ज्यादा के सूखे का खत्म करते हुए 28वां शतक जड़ दिया है। कोहली के बल्ले से निकली उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की यह 75वीं सेंचुरी है। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के पिछले तीन मैच की पांच पारियों में वह अर्धशतक भी नहीं बना सके थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Mar 2023, 12:44 PM IST

virat-kohli.jpg

विराट कोहली के बल्ले से आई 75वीं सेंचुरी, टेस्ट में तीन साल का सूखा किया खत्म।

Virat Kohli 75th Century : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने पांच विकेट के नुकसान पर 395 रन बनाकर खेल रही है। इसके साथ ही रन मशीन विराट कोहली टेस्ट में पिछले तीन साल के सूखे का खत्म करते हुए 28वां शतक जड़ दिया है। कोहली के बल्ले से निकली उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की यह 75वीं सेंचुरी है। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की पिछली पांच पारियों में वह रन बनाने के लिए जूझ रहेे थे। उनके बल्ले से अर्धशतक भी नहीं आ रहा था। वहीं अब शतक जड़कर अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया की वापसी करा दी है।


बता दें कि अहमदाबाद टेस्ट के चौथे दिन विराट कोहली 59 रन से आगे खेलने उतरे थे। उन्होंने चौथे दिन शानदार क्रिकेटिंग शॉट लगाते हुए टेस्ट क्रिकेट में तीन साल से ज्यादा समय के शतक के सूखे को खत्म कर दिया है। बता दें कि कोहली ने इससे पहले नवंबर 2019 में टेस्ट क्रिकेट में सेंचुरी लगाई थी। उस मैच में कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 136 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वनडे में लगा चुके हैं 46 शतक

रन मशीन विराट कोहली का यह टेस्ट क्रिकेट में 28वां शतक है। वहीं एक दिवसीय क्रिकेट में वह अब तक 46 शतक लगा चुके हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल में किंग कोहली के नाम एक सेंचुरी है। इस तरह विराट कोहली के क्रिकेट करियर का यह 75वां टेस्ट शतक है। लंबे समय बाद टेस्ट शतक लगाकर विराट काफी खुश नजर आए और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट को बाधित करने की धमकी देने वाला चढ़ा क्राइम ब्रांच के हत्थे

दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ही शनिवार को नाबाद अर्धशतक जड़ते हुए घर में 4000 रन पूरे किए थे। इस मामले में वह 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर 94 टेस्टों में 7216 रन के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं राहुल द्रविड़ 70 टेस्ट में 5598 रन के साथ दूसरे नंबर पर, सुनील गावस्कर 65 टेस्ट में 5067 के साथ तीसरे नंबर पर और सहवाग 52 टेस्ट में 4656 रन के साथ चौथे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़े -भूखे हैं विराट कोहली... अहमदाबाद टेस्ट में जड़ेंगे दोहरा शतक, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी