29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs AUS : टीम इंडिया को तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर

Shreyas Iyar Ruled Out From Ahmedabad Test : अहमदाबाद टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। पीठ की चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर इस टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने जानकारी देेते हुए बताया है कि अब अय्यर इस मैच में नहीं खेल सकेंगे। इस तरह दूसरी पारी में भारत का एक बल्लेबाज कम उतरेगा। हालांकि भारत की बल्लेबाजी की संभावना बहुत कम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Mar 2023, 10:28 AM IST

ind-vs-aus-4th-test-shreyas-iyer-ruled-out-from-ahmedabad-test-against-australia.jpg

टीम इंडिया को तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर अजमदाबाद टेस्ट से हुए बाहर।

Shreyas Iyar Ruled Out From Ahmedabad Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 571 रन बनाए। अहमदाबाद टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाकर खेल रही है। इस तरह भारत के पास अभी भी 41 रन की लीड है। इसी बीच भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। पीठ की चोट से जूझ रहे श्रेयस अय्यर अहमदाबाद टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने जानकारी देेते हुए बताया है कि अब अय्यर इस मैच में नहीं खेल सकेंगे।


बता दें कि श्रेयस अय्यर को रविवार सुबह पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद वह बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। लोअर बैक में दर्द की शिकायत के बाद श्रेयस को स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया था। तभी से बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर बनाए हुए थी। बताया जा रहा है कि श्रेयस अय्यर की चोट गंभीर है। इसलिए बीसीसीआई उन्हें खिलाने का रिस्क नहीं लेना चाहता।

बीसीसीआई ने दी ये जानकारी

बीसीसीआई ने आज सोमवार को जानकारी दी है कि श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के चलते अहमदाबाद टेस्ट से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने कहा है कि वह अब इस मुकाबले में खेलने नहीं उतरेंगे।। ऐसे में भारत को चौथी पारी में एक कम बल्लेबाज के साथ खेलना होगा। आज अहमदाबाद टेस्ट का आखिरी दिन है। इसलिए भारत को ज्यादा बल्लेबाजी की जरूरत नहीं होगी। हो सकता है कि भारत को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने को ही न मिले।

यह भी पढ़े - टीम इंडिया का ये स्टार ओपनर जल्द लेगा क्रिकेट से संन्यास! दुबई में शुरू किया नया बिजनेस

मैच का ताजा हाल

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 571 रन बनाए। अहमदाबाद टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाकर खेल रही है। इस तरह भारत के पास अभी भी 41 रन की लीड है। फिलहाल ट्रेविस हेड 30 और लाबुशाने 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

यह भी पढ़े - अहमदाबाद में तूफानी पारी खेलने वाले अक्षर पटेल के जख्मों पर किसने छिड़का नमक