
Women's Premier League 2023 : महिला प्रीमियर लीग में क्रिकेट का रोमांच चरम पर है। रविवार रात गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच तीसरा मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दोनों ही टीमों ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए क्रिकेट फैंस को रोमांचित कर दिया। इस मैच में जहां गुजरात की गेंदबाज किम गार्थ का 5 विकेट हॉल देखने को मिला। वहीं, किरन नवगिरे और हैरिस की विस्फोटक हॉफ सेंचुरी लगाई। यूपी वॉरियर्स ने इस मुकाबले में 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। यूपी वॉरियर्स की किरन नवगिरे ने जिस तरह से इस मैच में पारी को संभालते हुए जीत दिलाई है, वह चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
दरअसल, यूपी वॉरियर्ज की विकेटकीपर बल्लेबाज किरन नवगिरे जब क्रीज पर उतरीं तो उनके बल्ले पर किसी स्पॉन्सर का स्टीकर नहीं था। इसलिए वह अपने बल्ले पर एमएस धोनी का नाम लिखकर उतरीं और धोनी की तरह ही धमाल मचा दिया। किरन जब बल्लेबाजी के लिए उतरीं तब यूपी वॉरियर्स के महज 20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने धोनी की तरह पारी को संभाला और टीम के लिए जीत की राह आसान की।
धोनी की तरह खेली शानदार पारी
किरन अपने बल्ले पर भारतीय टीम को टी20 और वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले एमएस धोनी के नाम के साथ उनका जर्सी नंबर मार्कर से लिखकर उतरी थीं। किरन एमएस धोनी को अपना आदर्श मानती हैं और उन्हीं के कदमों पर चलकर देश को खिताब जिताना चाहती हैं। हालांकि इस मैच में उन्होंने धोनी की तरह ही शानदार पारी खेली और अंत में नतीजा भी टीम के पक्ष में गया।
यह भी पढ़े - अहमदाबाद टेस्ट में ये खिलाड़ी साबित होगा भारत का ट्रंप कार्ड
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरीं किरन नवगिरे ने महज 43 गेंदों पर 53 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए। इसके साथ ही किरन महिला प्रीमियर लीग में अर्धशतक लगाने वाली चौथी बल्लेबाज बन गई हैं। अब सोशल मीडिया पर उनके बल्ले की फोटो तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।
Published on:
06 Mar 2023 09:11 am

बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
