
WPL में आज यूपी और मुंबई के बीच होगा घमासान।
UPW vs MI Dream11 Prediction : महिला प्रीमियर लीग के तहत आज 12 मार्च को शाम 7.30 बजे से ब्रेबोर्न स्टेडियम में यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच घमासान होगा। यूपी की कमान जहां एलिसा हिली के हाथ में होगी तो मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करती नजर आएंगी। बता दें कि मुंबई अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेली है और तीनों जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर है। जबकि यूपी वॉरियर्स तीन में से दो मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। आइए मैच से पहले आपको बताते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन, जिनमें से आप खिलाड़ियों को चुनकर अपनी बेस्ट ड्रीम 11 बना सकते हैं।
मुंबई इंडियंस के अच्छी खबर ये है कि वह उसी ट्रैक पर फिर खेलने उतरेगी। जहां मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 9 विकेट से बड़ी जीत हासिल की थी। बता दें कि मुंबई अभी तक टूर्नामेंट अविजित है। मुंबई ने पहले मुकाबले में जहां गुजरात जायंट्स को 143 रन से हराया था तो दूसरे मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से परास्त किया था।
यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस बेस्ट ड्रीम 11
बल्लेबाज - हरमनप्रीत कौर, ग्रेस हैरिस
ऑलराउंडर - हेली मैथ्यूज (कप्तान), नेट सीवर (उपकप्तान), अमेलिया केर, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान)।
गेंदबाज - साइका इशाक, सोफी एक्लेस्टोन
विकेटकीपर - एलिसा हीली (कप्तान), यास्तिका भाटिया
यह भी पढ़े -शुभमन गिल ने नर्वस 90 पर खेले शानदार क्लासिक शॉट, देखें वायरल वीडियो
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैकग्राथ, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, अंजलि सरवानी और राजेश्वरी गायकवाड़।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, जिंतिमनी कलिता और साइका इशाक।
यह भी पढ़े - भूखे हैं विराट कोहली... अहमदाबाद टेस्ट में जड़ेंगे दोहरा शतक, इस दिग्गज ने की भविष्यवाणी
Published on:
12 Mar 2023 10:47 am
