30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभमन गिल ने नर्वस 90 पर खेले शानदार क्लासिक शॉट, देखें वायरल वीडियो

IND vs AUS 4th Test : अहमदाबाद टेस्ट में फिलहाल शुभमन गिल शतक लगाकर खेल रहे हैं। भारतीय पारी में शुभमन गिल ने शानदार क्रिकेटिंग शॉट खेले हैं। नर्वस नाइंटी पर गिल ने कैमरून ग्रीन की गेंद पर उन्होंने शानदार क्लासिक शॉट लगाए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2023, 2:47 PM IST

ind-vs-aus-4th-test-shubman-gill-excellent-cover-drive-complete-century-video.jpg

शुभमन गिल ने नर्वस 90 पर खेले शानदार क्लासिक शॉट।

IND vs AUS 4th Test : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 480 रन बनाकर मजबूत स्थिति में नजर जा रही है। इसके जवाब में भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल शतक लगाकर खेल रहे हैं। भारतीय पारी में शुभमन गिल ने शानदार क्रिकेटिंग शॉट खेले हैं। नर्वस नाइंटी पर गिल ने कैमरून ग्रीन की गेंद पर उन्होंने शानदार क्लासिक शॉट लगाए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क की तेज रफ्तार गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाया। गिल जब 46 के स्कोर पर थे, तब उन्होंने स्टॉर्क की 137 की रफ्तार वाली गेंद पर क्लासिक अंदाज में दो फील्डरों के बीच से शानदार शॉट लगाया। वहीं उन्होंने नर्वस नाइंटी पर भी कैमरून ग्रीन की गेंद पर दमदार क्लासिक शॉट खेलते हुए बॉल को बाउंड्री पार पहुंचाया।

गिल का शतक पूरा

बता दें कि भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा सका है। जबकि शुभमन गिल चाय काल तक शतक पूरा करते हुए 205 गेंद पर 109 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि रोहित शर्मा 35 और चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चाय काल तक भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 188 रन है।

यह भी पढ़े - भारतीय टीम को मिली बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय


पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरे किए 2000 टेस्ट रन

चेतेश्वर पुजारा के अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से अधिक रन हो गए हैं। इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी उनके आसपास नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 24 टेस्ट में 1793 रन बनाए हैं, जिसमें 7 सेंचुरी शामिल हैं। जबकि रोहित शर्मा 11 टेस्ट में 650 रन ही बनाए हैं। उनके बल्ले से सिर्फ एक शतक आया है।

यह भी पढ़े - चेतेश्वर पुजारा ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, रोहित-विराट भी नहीं आस-पास