30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय टीम को मिली खुशखबरी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!

World Test Championship Final : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारत का पहुंचना भी लगभग तय हो गया है। टीम इंडिया अहमदाबाद टेस्ट जीतने में सफल हो या न हो वह फिर भी उसकी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह पक्की मानी जा रही है। आइये जानते हैं डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने का ये गणित क्या हैं?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2023, 1:22 PM IST

ind-vs-aus-icc-world-test-championship-team-india-road-for-wtc-final-2023-sl-vs-nz.jpg

भारतीय टीम को मिली सबसे बड़ी खुशखबरी, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना तय!

World Test Championship Final : आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जहां कंगारू टीम पहले से ही जगह बना चुकी है। वहीं सभी को अब दूसरे टीम का इंतजार है, जो ओवल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। अगले कुछ दिन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का नाम भी साफ हो जाएगा। इसी बीच भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी खुशखबर आई है। भारतीय टीम का लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना लगभग तय है। भारत अहमदाबाद टेस्ट हारे या जीते फिर भी डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना सकता है। आइये आपको भी बताते हैं फाइनल में पहुंचने के ताजा समीकरण क्या हैं?


भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट खेल रही है। जबकि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में श्रीलंका और कीवी टीम के बीच टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच पर भी क्रिकेट फैंस की पैनी नजर है। श्रीलंकाई टीम अगर ये टेस्ट नहीं जीतती है तो भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की हो जाएगी। अभी तक श्रीलंका टीम इस मैच में पिछड़ी हुई है।

पहली पारी में पिछड़ा श्रीलंका

बता दें कि क्राइस्टचर्च टेस्ट के तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है। श्रीलंका ने पहली पारी में यहां 355 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 373 रन बनाए और 18 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में श्रीलंका ने 83 रन के स्कोर पर ही तीन बड़े विकेट गंवा दिए हैं। अब इस मैच में न्यूजीलैंड की स्थिति मजबूत है। ये मैच ड्रॉ भी हुआ तो भारत डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़े - शुभमन गिल को कप्तान रोहित शर्मा ने दी गाली, बीच मैदान खो बैठे आपा

न्यूजीलैंड में आज तक टेस्ट सीरीज के दो 2 मैच नहीं जीता श्रीलंका

श्रीलंका और कीवी टीम के बीच न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। श्रीलंका को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट जीतने होंगे। एक भी मैच ड्रॉ होने पर भारत फाइनल में पहुंच जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड की जमीं पर श्रीलंका आज तक कभी सीरीज में 2 टेस्ट नहीं जीत सकी है। इस तरह भारत का लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचना तय है।

यह भी पढ़े -BCCI ने दिखाई पैसों की ताकत तो पाकिस्तान छोड़ भारत खेलने पहुंची ये क्रिकेटर