30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BCCI ने दिखाई पैसों की ताकत तो पाकिस्तान छोड़ भारत खेलने पहुंची ये क्रिकेटर

WPL 2023 : जैसे-जैसे महिला प्रीमियर लीग आगे बढ़ रहा है, वैसे क्रिकेट का रोमांच बढ़ता जा रहा है। गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी के पूरे डब्ल्यूपीएल सीजन से बाहर होने के बाद बीसीसीआई के बुलावे पर लौरा वोल्वार्ट पाकिस्तान महिला लीग को अधर में छोड़ भारत पहुंच चुकी हैं। वह अब गुजरात जायंट्स की कमान संभालेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Mar 2023, 12:09 PM IST

bcci-showed-the-power-of-money-cricketer-laura-wolvaardt-left-pakistan-and-came-to-play-in-india.jpg

BCCI ने दिखाई पैसों की ताकत तो पाकिस्तान छोड़ भारत खेलने पहुंची ये क्रिकेटर।

WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के आठ मुकाबले हो चुके हैं। ऐसे में महिला क्रिकेट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। गुजरात जायंट्स की टीम से कप्तान बेथ मूनी पूरे डब्ल्यूपीएल सीजन से बाहर होने के बाद बीसीसीआई के बुलावे पर एक क्रिकेटर पाकिस्तान महिला लीग को बीच में छोड़ भारत गई है। बता दें कि पहले मैच के बाद से बेथ मूनी बाहर होने के बाद स्नेह राणा टीम की कमान संभाल रही थीं। अब गुजरात जायंट्स फ्रेंचाइजी ने बेथ मूनी के स्थान पर दक्षिण अफ्रीका की सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट को टीम में शामिल कर लिया है। बता दें कि लौरा वोल्वार्ट डब्ल्यूपीएल की नीलामी में अनसोल्ड रहने के चलते पाकिस्तानी महिला लीग खेलने चली गई थीं।


बता दें कि पाकिस्तान के महिला लीग के पहले ही मुकाबले में सुपर वुमेन के लिए लौरा वोल्वार्ट ने 36 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 6 चौके और एक सिक्स भी लगाया था। बीसीसीआई के एक बुलावे पर ही लौरा पाकिस्तान महिला लीग छोड़कर भारत पहुंच गई हैं। अब लौरा वोल्वार्ड बेथ मूनी के स्थान पर गुजरात जायंट्स के लिए खेलती नजर आएंगी।

लौरा वोल्वार्ड का टी20 रिकॉर्ड

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की खिलाड़ी लौरा वोल्वार्ट ने अब तक 53 टी20 मैच खेले हैं। 53 मैचों में उन्होंने 30.8 की औसत से कुल 1079 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 109.1 का है। वह टी20 करियर में अब तक सात अर्धशतक भी बना चुकी हैं। उन्होंने इस दौरान 119 चौके और 15 छक्के लगाए हैं।

यह भी पढ़े - शुभमन गिल को कप्तान रोहित शर्मा ने दी गाली, बीच मैदान खो बैठे आपा

वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली थी 61 रन की पारी

सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट ने दक्षिण अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। टी20 विश्व कप के फाइनल में लौरा वोल्वार्ट ने 61 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। वह बात अलग है कि अफ्रीकी टीम विश्व विजेता बनने से चूक गई और 19 रनों से हार गई।

यह भी पढ़े - जेसन रॉय ने पाकिस्तान में काटा गदर, 25 गेंदों में ठोके 110 रन, देखें वीडियो