26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2024: IPL से पहले महिला क्रिकेटर मचाएंगी धमाल, शेड्यूल के साथ जानें कब-कहां देखें लाइव

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी से बेंगलुरु में होने जा रहा है। आइये डब्ल्यूपीएल 2024 शुरू होने से पहले जानते हैं कि आप इस टूर्नामेंट का लाइव कवरेज कहां और कब देख सकते हैं?

2 min read
Google source verification
wpl_2024.jpg

WPL 2024 महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का आगाज 23 फरवरी से बेंगलुरु में होने जा रहा है। शुरुआती मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गज उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से होगा। डब्ल्यूपीएल 2024 में पिछले साल की सभी पांचों टीमों के बीच एक बार फिर खिताब जीतने की होड़ होगी। इनमें मुंबई और दिल्ली के साथ यूपी वारियर्स, गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी शामिल हैं। आइये डब्ल्यूपीएल 2024 शुरू होने से पहले जानते हैं कि आप इस टूर्नामेंट का लाइव कवरेज कहां और कब देख सकते हैं?


डब्ल्यूपीएल 2024 का लाइव प्रसारण आप टीवी पर स्पोर्ट्स18 नेटवर्क के चैनल्‍स पर विभिन्‍न भाषाओं में देख सकते हैं। वहीं महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर बिलकुल मुफ्त देख सकते हैं। इस बार इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले 23 फरवरी से 17 मार्च तक शाम 6.30 बजे से खेले जाएंगे, क्‍योंकि इस सीजन में कोई डबल हेडर नहीं रखा गया है।

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरु

25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

26 फरवरी- यूपी वारियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

27 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

28 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वारियर्स, बेंगलुरु

29 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

1 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु

2 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु

3 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु

4 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु

5 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

6 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

7 मार्च- यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, दिल्ली

8 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली

यह भी पढ़ें : बुमराह को जबरदस्‍ती रांची टेस्ट से दिया गया ब्रेक? अब सामने आई ये चौंकाने वाली रिपोर्ट

9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली

10 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

11 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वारियर्स, दिल्ली

12 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली

13 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, दिल्ली

15 मार्च- एलिमिनेटर, दिल्ली

17 मार्च- फाइनल, दिल्ली

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2024 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मुकाबले