1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2024 के शेड्यूल का ऐलान, 23 फरवरी से आगाज तो फाइनल 17 मार्च को, 2 शहरों में खेले जाएंगे 22 मैच

WPL 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 23 फरवरी को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट का आगाज होगा। महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के सभी मैच बेंगलुरु और दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

2 min read
Google source verification
wpl_2024_full_schedule.jpg

WPL 2024 Full Schedule: बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का शेड्यूल फाइनल कर दिया है। डब्ल्यूपीएल 2024 का आगाज 23 फरवरी को पहले सीजन की विजेता और उपविजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से होगा और फाइनल मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा। वुमेंस प्रीमियर लीग के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद फाइनल और नॉकआउट समेत कुल 11 मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्‍टेडियम में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल पांच टीमें हिस्‍सा लेंगी।


डब्ल्यूपीएल 2024 में पांच टीमों के बीच लीग चरण के 20 मैच खेले जाएंगे। इसके बाद 15 मार्च एलिमिनेटर मैच अंक तालिका में दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम फाइनल में प्‍वाइंट टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम से भिड़ेगी। खास बात ये है कि इस बार डब्‍ल्‍यूपीएल में कोई डबल हैडर नहीं है। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक शेड्यूल फाइनल हो चुका है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक रूप से शेड्यूल जारी नहीं किया है।

WPL 2024 का पूरा शेड्यूल

23 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

24 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)

25 फरवरी - गुजरात जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)

26 फरवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

27 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु)

28 फरवरी - मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (बेंगलुरु)

29 फरवरी - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

1 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जाएंट्स (बेंगलुरु)

2 मार्च - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस (बेंगलुरु)

3 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (बेंगलुरु)

4 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (बेंगलुरु)

यह भी पढ़ें :रिंकू सिंह को BCCI का बड़ा तोहफा, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेलेंगे दूसरा टेस्‍ट

5 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)

6 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)

7 मार्च - यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस (दिल्ली)

8 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स (दिल्ली)

9 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जाएंट्स (दिल्ली)

10 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)

11 मार्च - गुजरात जाएंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स (दिल्ली)

12 मार्च - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (दिल्ली)

13 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जाएंट्स (दिल्ली)

15 मार्च - एलिमिनेटर (दिल्ली)

17 मार्च - फाइनल (दिल्ली)

यह भी पढ़ें : भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज कब और कहां देख सकेंगे, जानें लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल

Story Loader