7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WPL 2025, GG vs RCB: एशले गार्डनर का तूफानी अर्द्धशतक, गुजरात जायंट्स ने RCB को दिया 202 रन का लक्ष्य

GG vs RCB: गुजरात जायंट्स (GG-W) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-W) को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया।

2 min read
Google source verification

गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर को अपना कप्तान बनाया है। (Photo - WPL Official Site)

Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru: गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महिला प्रीमियर लीग 2025 के पहले मुकाबले में टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

वहीं, गुजरात जायंट्स (GG-W) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB-W) को जीत के लिए 202 रन का लक्ष्य दिया।

यह भी पढ़ें- IPL 2025 में कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने सुझाए ये तीन नाम

बेथ मूनी और गार्डनर की फिफ्टी

गुजरात जायटंस टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर लौरा वोलवार्ड (6) के बाद दयालन हेमलता (4) जल्द पवेलियन लौट गई। ऐसे में बेथ मूनी और एशले गार्डनर ने अपने कंधों पर जिम्मेदारी संभालते हुए तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 44 रन की साझेदार कर टीम को मजबूती प्रदान की।

बेथ मूनी 42 गेंद में 8 चौके संग 56 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद कप्तान एशले गार्डनर ने डिएंड्रा डॉटिन के साथ चौथे विकेट के लिए 31 गेंद में 67 रन और सिमरन शेख के साथ 5वें विकेट के लिए 10 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

डिएंड्रा डॉटिन ने 13 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के संग 25 रन, सिमरन शेख ने 5 गेंद में 11 रन बनाए। इसके बाद एशले गार्डनर ने हरलीन देओल के साथ मिलकर के स्कोर को निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन तक पहुंचाया। कप्तान एशले गार्डनर ने 37 गेंद में 3 चौके और 8 छक्के संग 79 रन बनाकर नाबाद रही। वहीं, हरलीन देओल भी 9 रन बनाकर नाबाद लौटी।

यह भी पढ़ें- SL vs AUS 2nd ODI Highlights: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रीलंका ने किया ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ, 174 रन से हरा 2-0 से जीती सीरीज

रेणुका ने चटकाए 2 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से रेणुका सिंह ठाकुर सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उनके अलावा कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहैम और प्रेमा रावत ने 1-1 विकेट चटकाए।