29 वर्षीय चिनेल हेनरी वेस्टइंडीज की मध्यक्रम की बल्लेबाज और उपयोगी तेज गेंदबाज हैं। वह WPL का कभी भी हिस्सा नहीं रही हैं। हालाकि वह शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल ही में भारत दौरे पर सीरीज में 43 (टी-20) और 61 (वनडे) रनों की उपयोगी पारियां खेली थी। उन्होंने 62 टी-20 में 473 रन बनाने के साथ-साथ 22 विकेट भी लिए हैं, जबकि 49 वनडे में उनके नाम 559 रन और 32 विकेट हैं।