
WPL 2025, DC vs MI: महिला प्रीमियर लीग 2025 का दूसरा मुकाबला वड़ोदरा के कोताम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडिया के खिलाफ टॉस जीता और पहले बॉलिंग का फैसला किया। महिला प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं, जबकि लीग के इतिहास में कुल छठी बार भिड़ंत को तैयार हैं।
मुंबई इंडियंस टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर कर रही हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान मेग लैनिंग के हाथों में हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तान आज अपना 150वां मैच खेल रही है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सारा ब्राइस और निकी प्रसाद ने डेब्यू किया है।
दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव।
मुंबई इंडियंस- हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, एस सजना, अमनजोत कौर, जिन्तिमणि कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।
Updated on:
15 Feb 2025 07:30 pm
Published on:
15 Feb 2025 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
