24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2025 Points Table: प्लेऑफ्स में भी नहीं पहुंची डिफेंडिंग चैंपियन RCB, देखें लीग स्टेज के बाद किसने मारी बाजी और कौन हुआ बाहर

Women's Premier League 2025: वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 के लीग स्टेज के मुकाबला खत्म हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कौन सी टीम किस स्थान पर रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 13 Mar 2025, 7:57 AM IST

WPL 2025

WPL 2025 Points Table: वूमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 का तीसरा सीजन क्रिकेट फैंस के लिए रोमांचक मुकाबलों और नए रिकॉर्ड्स से भरपूर रहा। इस सीज़न में भी पांच टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें मुंबई इंडियंस वूमेंस, दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेंस, यूपी वॉरियर्स वूमेंस और गुजरात जायंट्स वूमेंस की टीमें शामिल रहीं। लीग स्टेज में सभी टीमों के साथ 2-2 मैच खेलने थे। यानी एक टीम को लीग स्टेज में 8 मुकाबले खेलने थे। सभी 5 टीमों ने 8-8 मुकाबले खेल लिए हैं अब चलिए कौन सी टीम कहां रही इस पर एक नजर डालते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस ने इस सीजन अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर लीग स्टेज के बाद पहला स्थान हासिल किया और सीधे फाइनल में अपनी जग पक्की कर ली। टीम ने 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया। उनका नेट रन रेट (+0.396) रहा, टीम ने महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दर्ज की और अब खिताबी मुकाबले में अपनी विरोधी टीम का इंतजार कर रही है। क्योंकि उनसे भिड़ने के लिए पहले गुजरात और मुंबई आपस में भिड़ेंगी और जो भी टीम जीतने वही फाइनल खेलेगी।

मुंबई इंडियंस वूमेंस ने इस सीज़न में धमाकेदार प्रदर्शन किया, 8 में से 5 मैच जीतकर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही। उनका नेट रन रेट (+0.192) उनकी मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी का रिजल्ट है। नेट स्किवेर ब्रंट और हीली मैथ्यूज ने बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण योगदान दिया। तीसरे स्थान पर रही गुजरात जायंट्स वूमेंस का प्रदर्शन इस सीज़न में अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। 8 में से 4 मैच जीतकर, भले ही वे प्लेऑफ में पहुंच गए लेकिन टीम कई मौकों पर वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिससे उनसे उम्मीद की जाती है।

RCB और UP का निराशाजनक प्रदर्शन

वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहीं। उनका नेट रन रेट (+0.228) रहा। टीम ने शुरुआती मैचों को गंवाने के बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दम पर वापसी की और बेंगलुरु को पछाड़ते हुए प्लेऑफ में जगह पक्की की। हालांकि टीम की सबसे महंगी खिलाड़ी काशवी गौतम ने बल्ले से निराश किया, जिन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने कुछ प्रभाव डाला, लेकिन बल्लेबाजी में उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पिछले सीजन की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेंस और यूपी वॉरियर्स प्लेऑफ में जगह बनाने में असफल रही। दोनों टीमों ने 8 में से 3-3 मैच जीते और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गईं।

टीममैचजीतहारअंकनेट रनरेट
दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस85310+0.369
मुंबई इंडियंस वूमेंस85310+0.192
गुजरात जायंट्स वूमेंस84408+0.228
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वूमेंस83506-0.196
यूपी वॉरियर्स वूमेंस83506-0.624

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से वापस ली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी की ट्रॉफी, जान लें आईसीसी का ये नियम