20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WTC 2025-27 Points Table Update: इतिहास में पहली बार बांग्‍लादेश ने भारत को पछाड़ा, जानें पाकिस्तान समेत सभी टीमों का ताजा हाल

WTC 2025-27 Points Table Update: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 78 रनों से शिकस्‍त देते हुए दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया है। इसके साथ ही वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल हुआ है। इस सीरीज के बाद बांग्‍लादेश भारत को पछाड़ते हुए पांचवें स्‍थान पर पहुंच गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

May 20, 2026

WTC 2025-27 Points Table Update

पाकिस्‍तान के खिलाफ जीत की खुशी मनाती बांग्‍लादेश की टीम। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

WTC 2025-27 Points Table Update: पाकिस्‍तान और बांग्‍लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज में मेजबान बांग्लादेश ने 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया है। सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है, जब पाकिस्तान को बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी है। इससे पहले बांग्लादेश ने ढाका में पाकिस्‍तान को पहले टेस्ट में 104 रन से हराया था। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के तहत खेली गई इस सीरीज को जीतकर बांग्‍लादेश ने पॉइंट्स टेबल में भी बड़ा फेरबदल किया है।

WTC के इतिहास में पहली बार भारत को पछाड़ा

बांग्‍लादेश 2-0 से सीरीज जीतकर छठे पायदान से एक स्‍थान ऊपर पांचवें स्‍थान पर पहुंच गई है। वहीं, भारत अब पांचवें से छठे नंबर पर खिसक गया है। वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के इतिहास में यह पहली बार है, जब बांग्‍लादेश ने भारत को पीछे छोड़ा है। इस सीरीज को 0-2 से गंवाने वाली पाकिस्‍तान की टीम को भी खासा नुकसान हुआ है। वह अब सातवें से आठवें पायदान पर पहुंच गई है।

ऑस्‍ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम 87.50 जीत प्रतिशत के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। उसके बाद दूसरे पायदान पर न्‍यूजीलैंड की टीम है, जिसका जीत प्रतिशत 77.78 है और साउथ अफ्रीका की टीम वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैपियनशिप 2025-27 की पॉइंट्स टेबल में 75 प्रतिशत मैच जीतकर तीसरे पायदान पर बनी हुई है। जबकि श्रीलंका की टीम 66.67 प्रतिशत मैच जीतकर चौथे स्‍थान पर है।

WTC 2025-27 Points Table Update

पोजिशनटीममैचजीतेहारेड्रॉबेनतीजाअंकजीत प्रतिशत
1ऑस्‍ट्रेलिया871008487.50
2न्‍यूजीलैंड320102877.78
3साउथ अफ्रीका431003675.00
4श्रीलंका210101666.67
5बांग्‍लादेश421102858.33
6भारत944105248.15
7इंग्‍लैंड1036103831.67
8पाकिस्‍तान4130048.33
9वेस्‍टइंडीज8071044.17

सिलहट टेस्‍ट का संक्षिप्‍त स्‍कोर

मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 278 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की पहली पारी 232 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश को 46 रन की बढ़त मिली थी। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 390 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्य दिया।

पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट को जीतने के लिए पांचवें और आखिरी दिन 121 रन की जरूरत थी। टीम के पास 3 विकेट शेष थे। पाकिस्तान बुधवार को जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उसके 316 रन पर 7 विकेट थे। लेकिन, अगले 3 विकेट 42 रन जोड़कर गिर गए। इस तरह पाकिस्तान 358 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच 78 रन के अंतर से हार गई।