29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WTC Ranking Update: श्रीलंका की हार से WTC में हुआ टीम इंडिया को फायदा, टॉप 5 में फिर से हुई वापसी

WTC 2025-27 Points Table Update: विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका की हार के बाद भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप 5 में एंट्री हो गई।
2 min read
Google source verification
IND vs WI 2nd Test Highlights

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ जीत की खुशी मनाती भारतीय टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

WTC Points Table Update: बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में नुकसान उठाना पड़ा था और टीम इंडिया टॉप-5 से बाहर हो गई थी। हालांकि, श्रीलंका की वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम एक बार फिर टॉप-5 में लौट आई है। एंटीगुआ में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका की पूरी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। इसके चलते वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला पारी और 217 रन से अपने नाम कर लिया।

टॉप 5 में टीम इंडिया की वापसी

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में अपनी पहली जीत दर्ज की और अंक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंच गई। दूसरी ओर इस हार के बाद श्रीलंका पांचवें स्थान से खिसककर छठे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले श्रीलंका पांचवें स्थान पर थी, जबकि भारतीय टीम छठे स्थान पर थी। अब श्रीलंका का जीत प्रतिशत 44.44 हो गया है, जबकि भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 48.15 है। इसी वजह से टीम इंडिया एक बार फिर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

स्थानटीममैचजीतहारड्रॉअंकजीत प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया87108487.50
2दक्षिण अफ्रीका43103675.00
3न्यूजीलैंड53114066.67
4बांग्लादेश42112858.33
5भारत94415248.15
6श्रीलंका31111644.44
7इंग्लैंड124713826.39
8वेस्टइंडीज91711614.81
9पाकिस्तान413048.33

भारतीय टीम अब तक 9 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे 4 मुकाबलों में जीत और 4 में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। इसके चलते टीम इंडिया के खाते में 52 अंक हैं। फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया पहले, दक्षिण अफ्रीका दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और बांग्लादेश चौथे स्थान पर मौजूद हैं।

वेस्टइंडीज की साइकल में पहली जीत

वेस्टइंडीज की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की साइकल में यह पहली जीत है। पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज से 318 रनों से पिछड़ने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की दूसरी पारी सिर्फ 101 रन पर सिमट गई। दिनेश चांदीमल श्रीलंका की ओर से अकेले लड़ाई लड़ते दिखाई दिए और वह 60 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोच ने 4 विकेट चटकाए, तो जेयडन सील्स ने 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। शेमार जोसेफ 2 और अल्जारी जोसेफ एक विकेट निकालने में सफल रहे।

इससे पहले श्रीलंका ने पहली पारी में 308 रन बनाए थे। टीम की ओर से धनंजय डी सिल्वा ने 120 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दिनेश चांदीमल ने 54 रनों का योगदान दिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली इनिंग में 9 विकेट खोकर 626 रन बनाने के बाद पारी को घोषित किया। आमिर जांगू ने 233 रनों की पारी खेली, तो कप्तान रोस्टन चेज ने 194 रन बनाए।