
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में होने जा रहा बड़ा बदलाव (Photo Credit- IANS)
WTC Final 2025 Prize Money: टेम्बा बावुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ना सिर्फ 27 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया बल्कि अपने माथे पर लगा चोकर्स का लगा दाग भी धो दिया।
दक्षिण अफ्रीका पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को हराकर उनके लगातार दूसरी बार खिताबी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने के साथ दक्षिण अफ्रीका जहां मालामाल हो गई है, वहीं ऑस्ट्रेलिया और भारत की भी कमाई करोड़ों में हुई है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीका को प्राइज मनी के तौर पर 3.6 मीलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई हुई है, जोकि भारतीय मुद्रा में करीब 31 करोड़ रुपए है। यह IPL 2025 चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्राइज मनी 20 करोड़ रुपए से कही ज्यादा है।
वहीं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब चूकने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को करीब 18 करोड़ रुपए और WTC 2023-25 पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर रहे भारत को करीब 12 करोड़ रुपए की प्राइज मनी मिली है।
दक्षिण अफ्रीका - विजेता - करीब 31 करोड़ रुपए
ऑस्ट्रेलिया - रनअप- करीब 18 करोड़ रुपए
भारत - तीसरा स्थान - करीब 12 करोड़ रुपए
न्यूजीलैंड - चौथा स्थान - करीब 10 करोड़ रुपए
इंग्लैंड - 5वां स्थान - करीब 8 करोड़ रुपए
श्रीलंका - छठा स्थान- करीब 7 करोड़ रुपए
बांग्लादेश - 7वां स्थान - करीब 6 करोड़ रुपए
वेस्टइंडीज - 8वां स्थान - करीब 5 करोड़ रुपए
पाकिस्तान - 9वां स्थान - करीब 4 करोड़ रुपए
Published on:
14 Jun 2025 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
