30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WTC Final : टीम इंडिया ने मिल्खा सिंह को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

विराट कोहली की बिग्रेड ने महान धावक मिल्खा सिंह को भावभनी श्रद्धांजलि दी। टीम इंडिया बाजू पर काली पट्टी बांधकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उतरी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 19 Jun 2021, 5:43 PM IST

team_india.jpg

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के खिलाड़ियों ने शनिवार से द रोज बाउल में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले से पहले महान धावक मिल्खा सिंह (Flying sikh Milkha Singh) को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात चंडीगढ़ में निधन हो गया। मिल्खा के सम्मान में भारतीय खिलाड़ी अपने अपने बाजूओं पर काली पटटी बांधकर मैदान पर मैच खेलने उतरे।

यह भी पढ़ें— इंग्लैंड पहुंचने के बाद महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना को नहीं आ रही नींद, वजह भी बताई

कोरोना से जिंदगी की जंग हारे मिल्खा सिंह
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम ने मिल्खा सिंह जी की याद में काली पट्टी बांधी हुई है, जिनका कोविड-19 के कारण निधन हो गया।’ महान धावक मिल्खा सिंह का शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 91 साल के थे और कोविड-19 के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई के बाद विजेता के रूप में सामने आए थे। शनिवार शाम पांच बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:—टेस्ट मैचों में अनुभव की कमी के कारण मैं आउट हुई: स्मृति मंधाना

टॉस जीतन न्यूजीलैंड ने चुनी गेंदबाजी
न्यूजीलैंड ने द रोज बाउल में भारत के खिलाफ शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश के कारण मैच के पहले दिन शुक्रवार को टॉस नहीं हो पाया था। बारिश के कारण पहले दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और टॉस हुए बिना ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई थी।