
आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला रविवार रात लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में लखनऊ ने शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन, तेज गेंदबाज मयंक यादव गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला ओवर फेंकने के बाद ही साइड स्ट्रेन के चलते मैदान से बाहर चले गए थे। इससे लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा। मयंक यादव चोट के चलते फिर मैदान पर नहीं उतरे। उनकी चोट को लेकर इस मैच में पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज यश ठाकुर ने बड़ा अपडेट दिया है। आइये आपको भी बताते हैं उन्होंने क्या कहा?
दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज मयंक यादव पारी का तीसरा और अपना पहला ओवर डालने आए थे। इस ओवर में युवा पेस सनसनी मयंक ने तीन चौके खाकर 13 रन दिए। इतना ही नहीं इस ओवर में उनकी गति बमुश्किल 140 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर हो पाई। ओवर करते ही वह मैदान से बाहर चले गए। बाद में बताया गया कि वह इंजर्ड हो गए हैं।
यश ठाकुर ने दिया मयंक यादव की चोट पर अपडेट
लखनऊ के लिए गुजरात के खिलाफ 5 विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने यश ठाकुर ने मयंक यादव की चोट पर बड़ा अपडेट दिय है। यश ठाकुर ने बताया कि मयंक यादव को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि वह अब बिल्कुल ठीक है। घबराने की कोई बात नहीं। ठाकुर ने मयंक की चोट पर जो अपडेट दिया है, उससे साफ है कि वह जल्द ही मैदान पर अपनी रफ्तार से कहर बरपाते नजर आएंगे।
155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गेंद
बता दें कि युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से इस सीजन में खूब कहर बरपाया है। पंजाब के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो आईपीएल 2024 की अब तक की सबसे तेज गेंद है। मयंक पिछले 2 मुकाबलों में महज 41 रन देकर 6 विकेट चटका चुके हैं।
यह भी पढ़ें : गुजरात टाइटंस की पर निराश हुए कप्तान शुभमन गिल, बोले- इनकी वजह से हारे मैच
Published on:
08 Apr 2024 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
